विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कौशल विकास से रोजगार ही नहीं, मजबूत होगी देश की सुरक्षा'; लखनऊ में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:48 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा को भी मजबूत करता है।

लखनऊ में शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षा समारोह को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ में शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षा समारोह को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

HighLights

  1. कौशल विकास रोजगार के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा भी बढ़ाता है।

  2. रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण हेतु कुशल युवाओं की आवश्यकता है।

  3. लखनऊ में राजनाथ सिंह ने कौशल दीक्षा समारोह में कहा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कौशल विकास केवल रोजगार पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश की सुरक्षा को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। रक्षा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे स्वदेशीकरण के लिए आधुनिक तकनीक का ज्ञान रखने वाले कुशल युवाओं की जरूरत है। सैन्य तकनीक में भी कौशल की बड़ी भूमिका होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षा समारोह में यह बात कही।

कहा कि पहली बार दिल्ली से बाहर राष्ट्रीय कौशल दीक्षा समारोह का आयोजन लखनऊ में होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। ज्ञान व्यक्ति को सही समझ देता है, कौशल उसे काम करने की क्षमता देता है और दोनों का मेल उसे आत्मनिर्भर बनाता है।

पिछले 12 वर्षों में देश में कौशल विकास के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार हुई है। जून 2026 तक प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1.64 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्ष 2014 में देश में करीब 9,800 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 14 हजार से अधिक हो गई है।

तकनीक और उद्योगों में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में केवल एक बार प्रशिक्षण लेना पर्याप्त नहीं है। समय के साथ अपने हुनर को और बेहतर बनाना होगा। नए कौशल सीखने के साथ पुराने कौशल को भी निखारना होगा। कुशल युवा न केवल अपने लिए रोजगार हासिल करता है, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम बनता है।

यह भी पढ़ें- मां के अंतिम संस्कार के बाद कौशल दीक्षांत समारोह में पहुंचे CM योगी, जयंत चौधरी बोले- राजधर्म और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।