विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में 182 करोड़ से बनेगा बंधा, बाढ़ से बचाने के लिए अब होगी पक्की व्यवस्था: राजनाथ सिंह

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:22 AM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने लोगों को राशन किट बांटे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राजनाथ सिंह ने लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

  2. बाढ़ पीड़ितों को राशन किट बांटे, स्थायी समाधान का वादा।

  3. मुख्यमंत्री योगी ने 182 करोड़ के बंधा निर्माण की घोषणा की।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि जब से बाढ़ आई है, तबसे वह प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन से हालात का जानकारी ले रहे थे। संकट की घड़ी में वह लोगों के साथ हैं। आपको बाढ़ से बचाने के लिए पक्की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 182 करोड़ रुपये की लागत से पक्का पुल से आइआइएम रोड तक बंधा बनाने की घोषणा की है, जिसका शिलान्यास जल्द होगा। वह गुरुवार को फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हाल जानने पहुंचे थे। उन्होंने हनुमान चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में एक हजार लोगों को राशन किट भी वितरित की।

उन्हाेंने कहा कि बाढ़ से उबारने में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।लोगों को धैर्य रखना होगा। प्राकृतिक आपदा सबसे बड़ी चुनौती है और हम इससे पार पाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि अभी 10 हजार किट और बांटी जाएंगी।

यह जिम्मेदारी स्थानीय विधायक डा. नीरज बोरा की है कि वे हर एक बाढ़ प्रभावित परिवार तक राशन पहुंचाएं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित दाऊद नगर कालोनी पहुंचे। उन्हाेंने ड्रोन की स्क्रीन से क्षेत्र की स्थिति देखी और बाढ़ प्रभावित परिवारों से बात भी की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक डा. नीरज बोरा, योगेश शुक्ल,महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।

जनता का हमारा ऊपर एहसान

राजनाथ सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर वह किसी पर एहसान नहीं कर रहे हैं, बल्कि सांसद होने के नाते यह उनका कर्तव्य है। जनता भाग्यविधाता है, उसका उन पर एहसान है।कहा कि चिकित्सकों की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के उपचार के लिए कैंप कर रही है। सभी अधिकारी सजगता से लगे हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ वालों को जाम से मिलेगा छुटकारा, IIM रोड से किसान पथ तक 53 करोड़ से बनेगा ग्रीन कॉरिडोर; काम शुरू

गिट्टी डालकर बनाया मंच

दाऊदनगर में राजनाथ सिंह के आने की सूचना पर सुबह से ही प्रशासन और नगर निगम की टीम सक्रिय थी। 60 फिटा रोड पर कई जगह मिट्टी डालकर गड्ढों को भरा गया था। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।