रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का नोटिस जारी, 4029 पदों के लिए 27-28 और 30 अक्टूबर को होगा एग्जाम
रेलवे में जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल व मेटलर्जिकल असिस्टेंट के 4029 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) अगले माह आयोजित होगी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
जूनियर इंजीनियर, डीएमएस, सीएमए पदों की सीबीटी-1 परीक्षा अगले माह।
परीक्षा 27, 28 और 30 अक्टूबर को देश भर में आयोजित की जाएगी।
कुल 4029 पदों पर भर्ती के लिए यह महत्वपूर्ण चरण है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे में जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल व मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी- 1) देश के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अगले माह आयोजित होगी। यह परीक्षा 27-28 और 30 अक्टूबर को होगी।
रेल मंत्रालय ने केंद्रीयकृत रोजगार नोटिस (सीईएन) 04/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए के पदों पर भर्ती के लिए पहले कुल 3993 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
हालांकि, बाद में पदों की संख्या बढ़कर 4029 हो गई। रेल मंत्रालय के रेलवे भर्ती बोर्ड्स के अध्यक्ष की ओर से बुधवार को पहले चरण की सीबीटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
परीक्षा की तारीख से लगभग 10 दिन पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर परीक्षा केंद्र वाले शहर और तिथि सूचना लिंक सक्रिय हो जाएगा। ई काल लेटर परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। एससी/एटी आवेदक को यात्रा स्लिप और सभी आवेदकों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी परीक्षा 10 दिन पहले ही जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी की आधार लिंक बायोमीट्रिक करायी जाएगी। अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वैरिफाई किए गए आधार के प्रिंट को साथ लाना होगा। इसके बारे में जानकारी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से आनलाइन चेक किया जा सकता है।
