पटना में खराब मौसम से इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, पुणे से 187 यात्रियों को लेकर जा रही थी
खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 653 को लखनऊ डायवर्ट किया गया।

इंडिगो के विमान की फाइल फोटो। (तस्वीर सोर्स- जागरण आर्काइव)
HighLights
पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट हुई।
विमान में 187 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित उतरे।
मौसम सुधरने पर सुबह 8 बजे पटना के लिए रवाना किया गया।
जागरण संवाददादा, लखनऊ। पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 653 को सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया।
रात करीब 02:45 बजे पटना में मौसम बिगड़ा। इसके बाद विमान के पायलट अमित शर्मा ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया।
एटीसी की अनुमति के बाद 187 यात्रियों, छह बच्चों और 6 क्रू सदस्यों के साथ विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। विमान को पार्किंग वे में रखा गया। मौसम ठीक होने पर सुबह आठ बजे फ्लाइट को पटना के लिए रवाना किया गया।