विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में हिट एंड रन, यश ठाकुर बने शाहनवाज ने कार से युवती को मारी टक्कर; वीडियो वायरल

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:01 PM (IST)

Lucknow Crime: युवती ने इसके बाद कार के सामने आकर वाहन को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने कार ...और पढ़ें

HighLights

  1. कार के बोनट पर लटकी युवती को गिराकर उसके पैर पर गाड़ी चढ़ाकर भागा था शाहनवाज

  2. कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह एक युवक ने युवती पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं और दोपहर में आरोपित यश ठाकुर बने शाहनवाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

लखनऊ में सुबह करीब छह बजे जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान एक युवक ने युवती को कार से टक्कर मार दी। वहां पर स्कूटी से पहुंची युवती ने कार के अंदर यश ठाकुर बने शाहनवाज को किसी और युवती से साथ देखा तो उसका पारा चढ़ गया।

उसने शाहनवाज से बात करने का प्रयास किया तो ‍उसने कोई बात नहीं सुनी। युवती ने इसके बाद कार के सामने आकर वाहन को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने कार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और बोनट पर लटकी युवती को गिराकर उसके पांव पर कार वाहन को चढ़ाकर भाग निकला।

लखनऊ में हिट एंड रन का मामला

जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती आज सुबह चाय पीने आई। कुछ देर बाद उसका पुरुष मित्र शाहनवाज दूसरी युवती के साथ वहां आता है। इसके बाद बवाल बढ़ा और युवक के साथ युवती दूसरे को देखकर उसने आपत्ति की। लखनऊ में एक लड़की बोनट पर लेटी है और कार रोकने की कोशिश कर रही है। मामला ऐसा है कि लड़की और लड़का दोस्त थे, लेकिन लड़की को पता चला कि लड़का मुस्लिम है और उसने अपनी पहचान छिपाई है।

गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में सुबह छह बजे बजे की घटना में लोगों ने बताया कि युवती का प्रेमी दूसरी कार में लड़की को लेकर जा रहा था। उसे देखकर उसने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया तो चढ़ा कर भाग गया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने युवती पर कार चढ़ाने वाले युवक शाहनवाज को पकड़ने के साथ उसकी कार भी बरामद कर ली है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घायल युवती का अस्पताल में इलाज

घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती को आरोपी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। युवती के नई गर्लफ्रेंड के साथ युवक के पकड़ने पर विवाद का मामला बताया जा रहा है। युवती का आरोप है कि शाहनवाज ने यश ठाकुर नाम बताकर उसको दोस्ती के जाल में फंसाया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में अवैध पिस्टल का भौकाल पड़ा भारी, कनपटी पर गोली लगने से पुजारी की मौत

यह भी पढ़ें- 'पैसे नहीं तो खून दो...' मोबाइल EMI की खौफनाक वसूली का पर्दाफाश, दो हिरासत में; मुख्य आरोपित की तलाश