विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 से रात 10 बजे तक शहीद पथ पर जाने से बचें, बहुत जरूरी हो तो ही निकलें

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:05 PM (IST)

PM Lucknow Visit- Traffic Diversion: प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान शहीद पथ के प्रमुख कटों, कमता, अहिमामऊ और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

पीएम से आगमन पर यातायात पुलिस ने दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन जारी किया है

पीएम से आगमन पर यातायात पुलिस ने दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन जारी किया है 

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को लखनऊ आगमन पर डायवर्जन

  2. एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक रहेगा सुरक्षा घेरा

  3. कमता, पालीटेक्निक और अहिमामऊ समेत कई रास्तों पर डायवर्जन

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार शाम को लखनऊ आगमन पर शहर की सड़कों पर सुरक्षा का सख्त पहरा रहेगा। अमौसी एयरपोर्ट से विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा। इसके मद्देनजर दोपहर 12 बजे से रात दस बजे तक शहीद पथ और उसके आसपास के इलाकों में जाने से बचें। बहुत जरूरी न हो तो इस दौरान घर से वाहन लेकर न निकलें।

प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान शहीद पथ के प्रमुख कटों, कमता, अहिमामऊ और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। शहर के बार्डर और प्रवेश मार्गों पर भी पुलिस की चेकिंग चलेगी। ऐसे में दूसरे जिलों से लखनऊ आने वाले वाहन चालक भी अतिरिक्त समय लेकर चलें।
प्रधानमंत्री शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सुरक्षा फ्लीट के साथ कार्यक्रम स्थल जाएंगे। कार्यक्रम के बाद वापस एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली रवाना होंगे।

दोपहर 12 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

पीएम से आगमन पर यातायात पुलिस ने दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक (आवश्यकतानुसार) वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन जारी किया है। आमजन को विशेष रूप से दोपहर दो से रात नौ बजे तक शहीद पथ और आसपास के मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचने की सलाह दी गई है।

प्रमुख मार्गों पर यहां रहेगा प्रतिबंध और वैकल्पिक रास्ते

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और गोमतीनगर: डिगडिगा चौराहा, निर्माण निगम तिराहा, पिकप ओवरब्रिज, कठौता चौराहा और बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से प्रतिष्ठान की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन पिकप तिराहा, पालीटेक्निक, चिनहट और हुसेड़िया होकर निकलेंगे।

कमता और पालीटेक्निक: कमता शहीद पथ तिराहे से विराज टावर होकर विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड और शहीद पथ पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्या और बाराबंकी की ओर से आने वाली बसें व भारी वाहन इंदिरा नहर पुल से कमता नहीं जा सकेंगे। इन्हें किसान पथ, चिनहट और पालीटेक्निक होकर जाना होगा। पालीटेक्निक से लोहिया पथ होकर हजरतगंज जाने वाले वाहन भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज होकर निकलेंगे।

शहीद पथ के प्रमुख कट: अय्यपा, हुसेड़िया, मलेशेमऊ, नीलमथा, जीडी गोयनका, लुलु माल, मेदांता और अंसल की ओर से शहीद पथ पर चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। वाहन हुसेड़िया अंडरपास, हनीमैन, ग्वारी, दयाल पैराडाइज, डीपीएस कट और पिपराघाट के रास्ते जा सकेंगे।

कानपुर रोड और एयरपोर्ट: कानपुर और उन्नाव की ओर से आने वाली बसें, कामर्शियल और बड़े वाहन शहीद पथ पर नहीं जा सकेंगे। इन्हें दरोगाखेड़ा किसान पथ अंडरपास और किसान पथ होकर जाना होगा। स्कूटर इंडिया और नादरगंज से भी भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

अहिमामऊ और पीजीआइ: सुलतानपुर रोड और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आने वाले बड़े वाहन कबीरपुर किसान पथ अंडरपास से अहिमामऊ की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें किसान पथ से निकलना होगा। रायबरेली रोड से आने वाले वाहन भी हरिकंशगढ़ी किसान पथ अंडरपास होकर निर्धारित वैकल्पिक मार्ग अपनाएंगे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ को कौशल दीक्षांत समारोह की मेजबानी, पीएम नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल रिश्तों में नया अध्याय, 23 नवंबर को जनकपुर-अयोध्या ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और बालेन शाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।