विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल रिश्तों में नया अध्याय, 23 नवंबर को जनकपुर-अयोध्या ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी और बालेन शाह

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:38 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह 23 नवंबर को जनकपुर-अयोध्या ट्रेन सेवा का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं, जहां वे भारतीय व्यापारियों से भी संवाद करेंगे।

जनकपुर-अयोध्या ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी और बालेन शाह (फाइल फोटो)

जनकपुर-अयोध्या ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी और बालेन शाह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 23 नवंबर को जनकपुर-अयोध्या ट्रेन सेवा का संयुक्त उद्घाटन होगा।

  2. पीएम मोदी और नेपाल पीएम बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी।

  3. नेपाल पीएम बालेन शाह भारतीय निवेशकों से करेंगे निवेश पर चर्चा।

संवाद सहयोगी, जयनगर। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग 23 नवम्बर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नई दिल्ली से संयुक्त रूप से जनकपुर-अयोध्या ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे। दोनों नेता ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवम्बर को नेपाल एयरलाइन्स से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

उनके साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम बागले, भौतिक पूर्वाधार मंत्री सुनील लमशार, प्रधानमंत्री के सलाहकार कुमार बेन और राजनीतिक सलाहकार आसिन साह होंगे। भारत की आधिकारिक यात्रा पर प्रधानमंत्री के साथ करीब 34 सदस्यीय टीम होगी।

भारतीय व्यापारियों और निवेशकों से संवाद करेंगे बालेन शाह

जानकारी के अनुसार, बालेन शाह के साथ नेपाल के 52 व्यापारियों का दल और करीब एक दर्जन मीडियाकर्मी भी नई दिल्ली जाएंगे। 23 नवम्बर को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा।

यात्रा के दौरान बालेन शाह भारतीय व्यापारियों और निवेशकों से संवाद करेंगे तथा उनसे नेपाल में निवेश करने का आग्रह करेंगे। इसी दिन दोनों देशों के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से जनकपुर-अयोध्या ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।