विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी 21 नवंबर को आएंगे लखनऊ, कौशल दीक्षा समारोह में आईटीआई टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:27 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। इस ...और पढ़ें

पीएम मोदी।

पीएम मोदी।

HighLights

  1. पीएम मोदी 21 नवंबर को लखनऊ में कौशल दीक्षा समारोह में।

  2. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देशभर के आईटीआई टॉपर्स को करेंगे सम्मानित।

  3. यह आयोजन पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ में हो रहा है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में देशभर के आईटीआई के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से हर वर्ष आईटीआई के देशभर के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू हुआ यह आयोजन अब तक दिल्ली के विज्ञान भवन में होता रहा है। पहली बार इसे दिल्ली से बाहर लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देशभर के 64 आईटीआई टापर होंगे सम्मानित

समारोह में 40 ट्रेड और छह जोन के करीब 64 टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें छह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के हैं। कार्यक्रम में देशभर की आईटीआई के 1500 विद्यार्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समारोह स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग: 20 फीट ऊंची लपटें उठीं, चालक की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।