विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ एयरपोर्ट पर अब मिलेंगी PM मोदी के जीवन पर आधारित किताबें, टर्मिनल-3 पर उपलब्ध होगा साहित्य का खास कलेक्शन

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:44 PM (IST)

लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर 'कर्मयोगी बुकस्टोर' का उद्घाटन हुआ है। अब यहां यात्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, नेतृत्व और सुशासन पर आधारित पुस्तकें मिलेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकों के संग्रह वाले कर्मयोगी बुकस्टोर का शुभारंभ करते मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी दर्शन सिंह । सौजन्य : एयरपोर्ट प्रशासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकों के संग्रह वाले कर्मयोगी बुकस्टोर का शुभारंभ करते मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी दर्शन सिंह । सौजन्य : एयरपोर्ट प्रशासन

HighLights

  1. लखनऊ एयरपोर्ट पर 'कर्मयोगी बुकस्टोर' का शुभारंभ हुआ है।

  2. यात्रियों को पीएम मोदी के जीवन और विचारों पर पुस्तकें मिलेंगी।

  3. टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में गेट नंबर दो के पास सुविधा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, विचारों एवं सुशासन पर आधारित विभिन्न प्रतिष्ठित लेखकों की लिखी गई पुस्तकों का विशेष संग्रह अब चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों को उपलब्ध हो सकेगा।

बुधवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित आगमन हाल में गेट संख्या दो के पास कर्मयोगी बुकस्टोर का शुभारंभ लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी दर्शन सिंह ने किया ।

इस पहल का उद्देश्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों एवं आगंतुकों को समकालीन भारत के नेतृत्व, विकास यात्रा और परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी साहित्यिक कृतियों एवं विचारों से परिचित होने का अवसर प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में घर बनाने का सपना होगा पूरा, वरुण विहार और नैमिष नगर में 4000 प्लॉटों का नया पंजीकरण

लखनऊ एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार कर्मयोगी बुकस्टोर अब यात्रियों के लिए खुला है। यात्री टर्मिनल-3 के आगमन हाल में गेट नंबर दो के पास इस बुकस्टोर का लाभ उठा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।