विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मित्र टेक्सटाइल पार्क के लिए मिले 5000 करोड़ के प्रस्ताव, लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1000 एकड़ में होगा निर्माण

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:21 PM (IST)

लखनऊ-हरदोई सीमा पर बन रहे पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए इन्वेस्ट यूपी को लगभग 5000 करोड़ रुपये के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क को मिले 5000 करोड़ के प्रस्ताव।

  2. लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1000 एकड़ में होगा निर्माण।

  3. मास्टर डेवलपर रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर का हुआ चयन।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ व हरदोई की सीमा पर स्थापित किए जा रहे पीएम मित्र मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र एवं परिधान पार्क (पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क) में निवेश के लिए इन्वेस्ट यूपी को करीब पांच हजार करोड़ रुपये के 95 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

मास्टर डेवलपर का चयन देरी से होने के कारण टेक्सटाइल पार्क में अगले वर्ष से ही निवेश धरातल पर उतारा जा सकेगा। हालांकि इन्वेस्ट यूपी की कोशिश है कि इसी माह प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इस पार्क में निवेश के लिए आए प्रस्तावों को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर लिए जाएं।

लखनऊ-हरदोई सीमा पर स्थित अटारी गांव में एक हजार एकड़ भूमि में स्थापित किए जा रहे इस टेक्सटाइल पार्क को निजी डेवलपर द्वारा विकसित किया जाएगा। बुनियादी सुविधाएं राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाएंगी।

मास्टर डेवलपर का पिछले साल होना था चयन

इसके विकास के लिए मास्टर डेवलपर का चयन पिछले वर्ष ही हो जाना चाहिए था, लेकिन चार बार ग्लोबल टेंडर निकालने के बाद भी कंपनियों के रुचि न लेने के कारण एकल टेंडर पर ही मेसर्स रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर का चयन किया गया है।

इस पार्क को विकसित करने पर करीब 1947 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीएम मित्र पार्क का विकास एवं संचालन भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त स्वामित्व वाले स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) पीएम मित्र पार्क उत्तर प्रदेश लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा।

मास्टर डेवलपर द्वारा पार्क के भीतर आंतरिक सड़कों, बिजली के वितरण का नेटवर्क व प्लग एंड प्ले फैक्ट्री शेड्स सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- पहचान पत्र के लिए इंतजार खत्म: चुनाव आयोग ने तय की डेडलाइन, स्पीड पोस्ट से सीधे घर पहुंचेगा वोटर कार्ड

साथ ही परिधान इकाइयों में कार्य करने वाले श्रमिकों, विशेष रूप से महिला कामगारों के लिए सुरक्षित हास्टल, आवासीय परिसर, स्वास्थ्य केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान, वेयरहाउसिंग और आधुनिक लाजिस्टिक्स हब का निर्माण किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।