लखनऊ में पांच मंजिला एसए अपार्टमेंट का पिलर टूटा, एसडीआरएफ की टीम ने लोगों को निकाला
SA Apartment Pillar Broken:वजीरगंज क्षेत्र में एसए अपार्टमेंट (SA Apartments) गोलागंज में बना एक पांच मंजिला आवासीय भवन है।
HighLights
एसए अपार्टमेंट का एक पिलर टूट गया, आवासीय अपार्टमेंट के दो पिलर दो हवा में लटके
दो सौ लोगों के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज क्षेत्र के एसए अपार्टमेंट का सोमवार को एक पिलर टूट गया है। पांच मंजिला भवन के पिलर हवा में लटकने से बिल्डिंग एक ओर झुक गई। इसकी सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मौके ने जाकर फंसे करीब दो सौ लोगों को निकाला। जिलाधिकारी विशाख जी भी इस बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे।
वजीरगंज क्षेत्र में एसए अपार्टमेंट (SA Apartments) गोलागंज में बना एक पांच मंजिला आवासीय भवन है। इसके पिलर के टूटने की सूचना पर पूरे इलाके को सील किया गया है। इसके सामने की बिल्डिंग को भी खाली कराया गया है।
इसको किफायती भवन के नाम पर इसको बनाकर बेचा गया, जो आज बड़ा खतरनाक साबित हो रहा है। इसको जर्जर भवन की श्रेणी में बताकर इसी महीने आवंटियों को खाली कराने की नोटिस भी दी गई थी। बीती अप्रैल में यहां पर आग भी लगी थी। सितंबर 2026 में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के वजीरगंज क्षेत्र में जर्जर भवनों को खाली कराने की कार्रवाई के दौरान यह बिल्डिंग भी चर्चा में आई थी। सितंबर 2024 में शॉर्ट सर्किट के कारण यहां के एक फ्लैट में आग लगने की घटना भी हुई थी।
