एक दिसंबर से बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किलें: कोहरे के चलते रेलवे निरस्त करेगा कई ट्रेनें, कुछ के घटेंगे फेरे
एक दिसंबर से कोहरे के कारण ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, क्योंकि रेलवे कई ट्रेनों को ...और पढ़ें
-1792288962381_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
1 दिसंबर से कोहरे के कारण ट्रेनें होंगी निरस्त।
रेलवे बोर्ड को भेजा गया ट्रेनों के निरस्तीकरण का प्रस्ताव।
लखनऊ सहित कई मंडलों की ट्रेनें होंगी प्रभावित।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें एक दिसंबर से बढ़ सकती हैं। रेलवे कोहरे के चलते लखनऊ सहित कई रेल मंडलों की कुछ ट्रेनों को निरस्त करेगा। जबकि कई ट्रेनों के फेरे घटाए जाएंगे। लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से ट्रेनों के निरस्तीकरण और फेरे घटाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी है।
रेलवे हर वर्ष कोहरे के नाम पर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कुछ ट्रेनों को निरस्त करता है। ट्रेनों के इंजन और क्रू स्टाफ का उपयोग मालढुलाई बढ़ाने के लिए मालगाड़ियों में किया जाता है। इस बार भी रेलवे कुछ ट्रेनों को निरस्त करेगा।
कोहरे के चलते रेलवे निरस्त करेगा कई ट्रेनें, कुछ के घटेंगे फेरे
अब तक बोर्ड की ओर से जिन ट्रेनों को निरस्त करने की नोटिफिकेशन दूसरे रेल मंडलों को भेजी गई है, उसमें 12207/08 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस है जो छह दिसंबर से दो मार्च तक निरस्त रहेगी। इसी तरह 12209/10 कानपुर-काठगोदाम एक्सप्रेस आठ दिसंबर से दो मार्च तक, 14003/ 04 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस दो दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली इंटरसिटी 5 नवंबर से ग्वालियर तक चलेगी
यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो की अनोखी तरकीब: न पुल तोड़ा, न खोला एक भी बोल्ट; FOB हटाए बिना रखा यू-गर्डर
टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी
इसके अलावा 14523/24 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक मार्च तक, 14605/06 ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह दिसंबर से एक मार्च तक, 14617/18 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस एक दिसंबर से दो मार्च तक, 18103-04 टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी। लखनऊ से चलने वाली एसी डबल डेकर , जनता एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के निरस्तीकरण और उनकी आवृत्ति में कमी की जाएगी। जल्द ही इसके आदेश जारी हो सकते हैं।
