विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ एयरपोर्ट पर अब वाहन लाना महंगा, दस मिनट के ड्रॉप टाइम का भी लगेगा 50 रुपया शुल्क

Published: Fri, 02 Oct 2026 12:47 PM (IST)

Lucknow Airport Parking Fees: भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण के कई एयरपोर्ट पर पार्किंग और प्रवेश शुल्क में कुछ दिन पहले बदलाव किया गया है।

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी

HighLights

  1. निजी वाहन से आने वाले यात्रियों से अब वसूला जाएगा अधिक पार्किंग शुल्क

  2. प्रीमियम पार्किंग की भी नई दर भी लागू हो गई

  3. भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के एयरपोर्ट पर पार्किंग और प्रवेश शुल्क में बदलाव

जागरण संवाददाता, लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर अब ड्रॉप करने वाले वाहनों से भी शुल्क वसूला जाएगा। वाहन से आने वाले यात्रियों से अब अधिक पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा।

लखनऊ एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को छोड़कर वापस लौटने वाले वाहनों को भी शुल्क देना होगा। टोकन करने से लेकर आठ मिनट की मियाद के बाद इन वाहनों से 50 रुपये किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट पर पिक एवं ड्रॉप के लिए 10 मिनट की अवधि को घटाकर आठ मिनट कर दिया गया है। कॉमर्शियल वाहनों पर अधिक शुल्क बढ़ाया गया है। उनको न्यूनतम 200 रुपए देने होंगे।

भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण के कई एयरपोर्ट पर पार्किंग और प्रवेश शुल्क में कुछ दिन पहले बदलाव किया गया है। अब लखनऊ एयरपोर्ट पर भी यह रेट एक अक्टूबर से बदल दिए गए हैं।

इतना होगा अब शुल्क

निजी वाहनों के लिए शुल्क: आठ मिनट का पिक एवं ड्रॉप फ्री रहेगी। इसके बाद आठ से 30 मिनट का 150 रुपये,30 मिनट से एक घंटे का 200 रुपये,एक से दो घंटे का 300 रुपये, दो से तीन घंटे का 400 रुपये, तीन से चार घंटे का 500 रुपये और चार से 24 घंटे का एक हजार रुपये देने होंगे।

कैब सहित कॉमर्शियल वाहन: कैब सहित कॉमर्शियल वाहनों को अब शून्य से आठ मिनट का 200 रुपये,आठ से 30 मिनट का भी 200 रुपये,30 मिनट से एक घंटे के 300 रुपये,एक से दो घंटे का 400 रुपये,दो से तीन घंटे का 500 रुपये,तीन से चार घंटे का 600 रुपये और चार से 24 घंटे का 1200 रूपये देना होगा।

दो पहिया वाहनों का शुल्क: दो पहिया वाहनों के लिए के लिए शून्य से 30 मिनट तक 50 रुपये, 30 मिनट से एक घंटा का 100 रुपये,चार घंटे के लिए प्रत्येक एक घंटा 50 रुपये अतिरिक्त और 24 घंटे तक 300 रुपये लगेगा।

ऑटो का शुल्क : ऑटो के लिए शून्य से आठ मिनट तक 50 रुपये, आठ से 30 मिनट तक 80 रुपये, 30 से 60 मिनट के 100 रुपये, प्रत्येक एक घंटे के 50 रुपये अतिरिक्त अधिकतम चार घंटे के लिए और 24 घंटे के 500 रुपये देने होंगे।

अन्य वाहन: छोटे लोडर,मिनी बस, ट्रक के लिए 30 मिनट तक 600 रुपये, 30 मिनट से 60 मिनट 800 रुपये,प्रत्येक एक घंटे के 200 रुपये अधिकतम चार घंटे के लिए और 24 घंटे के तीन हजार रुपये देने होंगे।

प्रीमियम पार्किंग की भी नई दर भी लागू

प्रीमियम पार्किंग की भी नई दर भी लागू हो गई है। निजी कार से 30 मिनट तक 500 रुपये और 30 मिनट से एक घंटा का एक हजार रुपये लगेंगे। कॉमर्शियल वाहन के लिए 30 मिनट तक 1500 रुपये और 30 मिनट से एक घंटे तक दो हजार रुपये लगेंगे।

इतने का बनेगा मासिक पास

  • स्टाफ की दोपहिया वाहन 300 रुपये
  • स्टाफ की चारपहिया वाहन 800 रुपये
  • क्रूजर 20 हजार रुपये
  • होटल के वाहन 15 हजार रुपये
  • क्रू के वाहन आठ हजार रुपये
  • कॉमर्शियल टैक्सी, ऑटो एक हजार रुपये
  • कैश कैरी वैन 1500 रुपये

नो पार्किंग का इतना होगा अर्थदंड

  • दो पहिया वाहन 500 रुपये
  • चार पहिया वाहन एक हजार रुपये
  • टैंपो, बस, ट्रक सहित अन्य वाहन एक हजार रुपये।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर अब दस्तावेजों की प्रिंटिंग के लिए नहीं देना होगा अधिक शुल्क, नई दरें लागू

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों से 250 रुपये की अवैध वसूली, जांच के आदेश