लखनऊ एयरपोर्ट पर अब दस्तावेजों की प्रिंटिंग के लिए नहीं देना होगा अधिक शुल्क, नई दरें लागू
लखनऊ एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दस्तावेज प्रिंटिंग शुल्क तय कर दिए गए हैं। अब यात्री ...और पढ़ें

लखनऊ एयरपोर्ट। (तस्वीर- फाइल)
HighLights
लखनऊ एयरपोर्ट पर दस्तावेज प्रिंटिंग के शुल्क तय।
विभिन्न प्रकार के प्रिंट के लिए नई दरें निर्धारित।
अधिक शुल्क लेने पर यात्री शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। विदेश यात्रा के लिए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रवाना होने वाले यात्रियों को उनके दस्तावेज के प्रिंट के लिए अधिक शुल्क नहीं देना होगा।
अलग-अलग तरह के प्रिंट के लिए एयरपोर्ट पर सेवा देने वाली एजेंसी ने उनकी दर तय कर दी है। तय दर से अधिक शुल्क लेने पर यात्री एयरपोर्ट प्रशासन से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
एयरपोर्ट के प्रस्थान गेट के पास निजी एजेंसी को यात्रियों के वीजा, पासपोर्ट, पहचान पत्र और सऊदी अरब से जारी होने वाले दस्तावेज (मुकीम) पेपर के प्रिंट निकालने के लिए स्थान आवंटित किया है। इस बूथ पर वसूले जाने वाले शुल्क की निगरानी लखनऊ एयरपोर्ट की कामर्शियल विंग की टीम करती है।
पिछले दिनों एक यात्री ने मुकीम पेपर के प्रिंट के लिए अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत की थी। इस शिकायत का संज्ञान लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने एक पेज की फोटोकापी के लिए 20 रुपये, वाट्सएप, ईमेल, पेंड्राइव से प्रिंट के लिए 30 रुपये , बेव एक्सेस से ऑनलाइन पेपर के लिए 190 रुपये, मुकीम पेपर के लिए 190 रुपये, खाली पेपर के लिए 10 रुपये देना होगा।
इसी तरह सामान रखने वाले बैग के लिए 100 और कार्टून बाक्स के लिए 200 रुपये का शुल्क तय किया गया है।
यह भी पढ़ें- संतोष ढोके होंगे वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर के निदेशक
