संतोष ढोके होंगे वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर के निदेशक
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, वाराणसी के नए निदेशक के रूप में संतोष ढोके को नियुक्त किया गया है। ...और पढ़ें

वाराणसी एयरपोर्ट को मिले नए निदेशक संतोष ढोके, विकास कार्यों को देंगे गति।
HighLights
संतोष ढोके वाराणसी एयरपोर्ट के नए निदेशक बने।
वर्तमान निदेशक पुनीत गुप्ता का भुवनेश्वर स्थानांतरण।
2800 करोड़ के विकास कार्य दिसंबर तक पूरे होंगे।
जागरण संवाददाता (बाबतपुर) वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर) पर जल्द ही प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिलेगा। एयरपोर्ट के नए निदेशक के रूप में संतोष ढोके को नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान निदेशक पुनीत गुप्ता का स्थानांतरण भुवनेश्वर एयरपोर्ट के निदेशक पद पर कर दिया गया है।
संतोष ढोके वर्तमान में पुणे एयरपोर्ट पर निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पास एयरपोर्ट निदेशक के रूप में 11 वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है। अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान वे देश के कई अन्य महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स पर भी निदेशक की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं।
एयरपोर्ट पर विकास और विस्तार कार्यों को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। लगभग 2800 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन इसी वर्ष दिसंबर तक करने की योजना है।
