'अब सपा को 'राधे-राधे' भी खटकने लगा है...'; अखिलेश यादव के बयान पर पंकज चौधरी का पलटवार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव के 'राधे-राधे' वाले बयान पर पलटवार किया है।

पंकज चौधरी
HighLights
पंकज चौधरी ने अखिलेश के 'राधे-राधे' बयान पर पलटवार किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे संस्कृति का हिस्सा बताया।
लखनऊ में मतदाता जोड़ो अभियान पर भी बात की।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा और सपा के बीच स्लोगनों एवं नारों को लेकर बयानों का दौर चल पड़ा है। अखिलेश के बयान के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि अब सपा को राधे-राधे भी खटक रहा है, जबकि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।
लखनऊ की उत्तर विधान सभा क्षेत्र के फैजुल्लगंज में आयोजित मतदाता जोड़ो अभियान में मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि राधे-राधे के संबोधन पर सवाल उठाला समझ से परे है। अखिलेश ने पिछले दिनों कहा था कि भाजपा को पता है कि सत्ता नहीं मिलेगी, इसीलिए राधे-राधे कह रही है।
पंंकज चौधरी ने कार्यक्रम में कहा कि मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वो भी स्वयं मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम चेक करें। कोई त्रुटि रही तो समय रहते ठीक कर लिया जाएगा। पार्टी ने 22 से 24 तक तीन दिनी विशेष अभियान चलाया है, जिसमें विधायक, प्रदेश एवं जिला स्तर की टीमों के साथ न्याय पंचायत एवं शक्ति केंद्र प्रमुख भी सक्रिय हैं।
कहा कि 17 नवंबर से 17 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 और किसी नाम पर आपत्ति के लिए फार्म-7 के माध्यम से आवेदन करना होगा। विधायक नीरज बोरा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।