विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padma Awards 2024: भारतीय पैरा बैडमिंटन के कोच 'द्रोणाचार्य' गौरव खन्ना पद्मश्री से होंगे सम्‍मान‍ित, बोले- यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि

Published: Fri, 26 Jan 2024 08:25 AM (IST)

Padma Awards 2024 गौरव खन्ना भारतीय पैरा बैडमिंटन के कोच व लखनऊ के रहने वाले हैं। इससे पहले उन्हें प्रतिष्ठित ...और पढ़ें

भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच गौरव खन्ना।
भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच गौरव खन्ना।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। Padma Awards 2024: भारतीय पैरा बैडमिंटन के कोच व लखनऊ के रहने वाले गौरव खन्ना को पद्मश्री अवार्ड मिलने जा रहा है। इससे पहले उन्हें प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवार्ड मिल चुका है। यह शहर के लिए गौरव की बात है। पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद गौरव ने कहा कि यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

वर्ष 2000 में एक सड़क हादसे में गौरव आंशिक रूप से दिव्यांग हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी ट्रेनिंग जारी रखी। इसमें उनकी पत्नी ने पूरा साथ दिया। अपनी ट्रेनिंग और हिम्मत के चलते उन्होंने वर्ष 2004 में स्पेशल बच्चों को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया।

वर्ष 2011 एशिया मूक बधिर चैंपियनशिप में वह एशियन टीम के कोच चुने गए। वर्ष 2014 में वह भारतीय पैरालंपिक कमेटी की ओर से टीम इंडिया के कोच चुने गए। उनके मार्गदर्शन में भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ष 2014 से अब तक करीब 400 पदक जीते हैं। इसमें 100 के करीब स्वर्ण पदक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Republic Day: गणतंत्र द‍िवस पर यूपी की 12 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, CM योगी ने दी बधाई; कहा- हमें आप सभी पर गर्व है

गौरव के शि‍ष्‍य जीत चुके हैं अर्जुन अवार्ड   

गौरव खन्ना ऐसे द्रोणाचार्य हैं, जिनके शिष्य राजकुमार, मनोज सोनकर, प्रमोद भगत ने अर्जुन अवार्ड जीते हैं। गौरव के नेतृत्व में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP के सिंघम DG प्रशांत कुमार व DIG मंजिल सैनी को वीरता पदक, 83 पुलिस अधिकारी होंगे राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित