Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP के सिंघम DG प्रशांत कुमार व DIG मंजिल सैनी को वीरता पदक, 83 पुलिस अधिकारी होंगे राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 12:24 AM (IST)

    दिल्ली के प्रीति विहार स्थित मेट्रो हार्ट व कैंसर अस्पताल के डा. श्रीकान्त गौड़ को बदमाशों ने छह जुलाई 2017 को अगवा कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। तत्कालीन एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार व एसएसपी मेरठ मंजिल सैनी ने दिल्ली पुलिस की टीम के साथ समन्वय बनाकर 19 जुलाई 2017 को मेरठ में बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद डा.श्रीकान्त को सकुशल मुक्त कराया था।

    Hero Image
    UP के सिंघम DG प्रशांत कुमार व DIG मंजिल सैनी को वीरता पदक (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार व डीआइजी मंजिल सैनी (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में तैनात) को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रशांत कुमार का यह चौथा वीरता पदक है। उप्र पुलिस के कुल 83 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें सात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक तथा 74 को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं प्रतिनियुक्ति पर सीबीआइ में डीआइजी के पद पर तैनात रहे प्रेम कुमार गौतम को भी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में गौतम आइजी रेंज प्रयागराज के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को अलग-अलग क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए डीजीपी के प्रशंसा चिन्हों से भी सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में एडीजी पीएसी सुजीत पांडेय, एडीजी गोरखपुर जोन डा. केएस प्रताप कुमार, एडीजी अमित चन्द्रा, एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया, एडीजी इंटेलीजेंस भगवान स्वरूप श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक उदयराम तिवारी व उपनिरीक्षक बिंद्रा प्रसाद के नाम शामिल हैं।

    सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में आइजी आगरा रेंज दीपक कुमार, आइजी आजमगढ़ रेंज अखिलेश कुमार मीणा, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) लखनऊ कमिश्नरेट उपेन्द्र अग्रवाल, एएसपी रश्मी रानी, पुत्तूराम, सतीश चन्द्र, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, राम मोहन सिंह, सुखराम भारती, अरविंद कुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार पांडेय, अजय सिंह चौहान, अनिल कुमार पांडेय, सुरेन्द्र सिंह चौहान, नीलम सक्सेना, निरीक्षक राजकुमार पचौरी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मुहम्मद अली, रामअवतार, सुभाष सिंह का नाम शामिल है।

    इसके अलावा इस लिस्ट में संजीव कुमार त्यागी, हरेन्द्र पाल, निरीक्षक लेखा श्रद्धानंद तिवारी व सुशील कुमार शर्मा, निरीक्षक लिपिक राजकुमार सिंह, कंपनी कमांडर सादिक अली, रामकरन व खेम सिंह जलाल, उपनिरीक्षक प्रेम नारायण शर्मा, सर्वेश कुमार, हरिगोविंद सिंह, अनिल कुमार सिंंह, शशिधर, चंद्रपाल सिंह, संतकृपाल पांडेय, संतोष कुमार यादव, सतीश कुमार यादव, सुभाष यादव, हरेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर जोशी, कमलेश, दुलचंद सिंह यादव, धर्मपाल, मोहिनी माथुर, इंद्रदेव, जरीना बेगम, हरिचरन लाल, भगवान सिंह पुंडीर का नाम भी शामिल है।

    इसके साथ ही उपनिरीक्षक रेडियो शाखा अजीत कुमार गुप्ता व अनिल कुमार वाल्टर, एआरओ सत्येन्द्र सिंह, निरीक्षक रेडियो शाखा विनोद कुमार जायसवाल, मुख्य आरक्षी कृष्णा नंद यादव, कुलजीत सिंह, बसंत लाल, हरवंश राय, भरत पांडेय, मोहन गोपाल उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, लालता प्रसाद मिश्रा, यजीहुद्दीन खान, राजेन्द्र कुमार यादव, अशोक पाल, शिवरतन सिंह, शिवशंकर, भूलन राम सरोज, प्लाटून कमांडर इंद्रपाल, चंद्रदेव, जसवीर ङ्क्षसह, भवानीदीन, नंदलाल, शिवनंदन सिंह, व जयसिंह यादव को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक से सम्मानित किया जाएगा।

    दिल्ली के डाक्टर श्रीकांत गौड़ को बदमाशों से कराया था मुक्त

    दिल्ली के प्रीति विहार स्थित मेट्रो हार्ट व कैंसर अस्पताल के डा. श्रीकान्त गौड़ को बदमाशों ने छह जुलाई, 2017 को अगवा कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। तत्कालीन एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार व एसएसपी मेरठ मंजिल सैनी ने दिल्ली पुलिस की टीम के साथ समन्वय बनाकर 19 जुलाई, 2017 को मेरठ में बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद डा.श्रीकान्त को सकुशल मुक्त कराया था। चार अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था। दोनों अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को इससे पूर्व वर्ष 2020, 2021 व 2022 में वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पद मिल चुका है। उन्हें उत्कृष्ट, दीर्घकालीन व सराहनीय सेवाओं के लिए भी राष्ट्रपति के पदक मिल चुके हैं। उन्हें कई नकद पुरस्कार के लिए 109 प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner