विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपने दोनों बेटों के साथ सीएम योगी से मिले ओम प्रकाश राजभर, अतरौलिया सीट को लेकर रखी बात

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:30 AM (IST)

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी से की मुलाकात

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी से की मुलाकात

HighLights

  1. राजभर ने अतरौलिया सीट विवाद पर सीएम से मुलाकात की।

  2. सुभासपा और निषाद पार्टी में सीट को लेकर खींचतान जारी।

  3. राजभर अपने बेटे अरुण को अतरौलिया से लड़ाना चाहते हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर राजग गठबंधन के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और निषाद पार्टी के बीच जारी विवाद के बीच सुभासपा अध्यक्ष एवं मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

भाजपा नेतृत्व ने सहयोगी दलों के बीच सीट को लेकर चल रही खींचतान को गंभीरता से लिया है। भाजपा नहीं चाहती कि विपक्ष सहयोगियों की रार को मुद्दा बनाए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की बयानबाजी रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने राजभर को बुलाया होगा।

पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में राजभर के दोनों बेटे, डॉ. अरविंद राजभर और अरुण राजभर भी मौजूद थे। राजभर ने अरुण को अतरौलिया से चुनाव लड़ाने की तैयारी की है।

वहीं, कैंट गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अतरौलिया में सपा ही जीतेगी। विधायक संग्राम यादव ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव: सहयोगी दलों की ज्यादा सीटों की डिमांड ने बढ़ाई BJP की टेंशन, कैसे सेट होगा बंटवारे का गणित?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।