लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी उदयराज घायल
पुलिस के साथ सरोजनीनगर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद उदयराज को गोली लगी है। वह घायल है, पुलिस ने उसको दबोच लिया है। फिलहाल उसका लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने आज एक मुठभेड़ में शातिर अपराधी उदयराज को घायल कर दिया है। फिलहाल उसका इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है। दिया। उदयराज पर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के साथ सरोजनीनगर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद उदयराज को गोली लगी है। वह घायल है, पुलिस ने उसको दबोच लिया है। फिलहाल उसका लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है। पारा में डकैती के दौरान मासूम के साथ दरिंदगी में शामिल उदयराज को पुलिस ने उसके साथियों के साथ स्कूटर इंडिया के मोड़ के पास घेर लिया।
बाइक से जा रहे बदमाश ने खुद को घिरा देख पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस के दो दारोगा गोली लगने से घायल हो गए। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान पुलिस टीम के साथ क्राइम ब्रांच की भी टीम थी। पुलिस ने सरोजनीनगर इलाके के बिजनौर मार्ग पर स्थित नटकुर के पास जंगलों में बदमाश से लोहा लिया।
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश उदयराज पुत्र हरिहर निवासी ढाला रामपुर मथुरा सीतापुर का बलरामपुर हॉस्पिटल में हुआ एक्सरे। टेक्नीशियन विनोद सिंह ने एक्सरे किया। दाहिनी जांघ से छूती हुई निकली गोली।
यह भी पढ़ें: अंसल एपीआइ के चेयरमैन के खिलाफ लखनऊ में छेड़खानी का मुकदमा
पैर में गोली लगने से बदमाश उदय राज पुत्र हरिहर निवासी सीतापुर बाइक सहित गिर गया। बदमाश के पास से बाइक और .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। बदमाश की फायरिंग में क्राइम ब्रांच में तैनात उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को गोली लगी। एसआई के अनुसार उनके एक गोली सीने में लगी, वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने थे, नहीं तो अप्रिय घटना हो सकती थी। वहीं एक गोली उनके पैर में लगी है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के बीस जिलों में राम रहीम प्रभाव को लेकर कड़ी चौकसी
इसके अलावा उप निरीक्षक और पुलिस के मीडिया पीआरओ अरुण कुमार सिंह के भी गोली बुलेट प्रूफ जैकेट पर टकरा गई। वह भी बाल बाल बच गए। फिलहाल पुलिस इस एनकाउंटर में आगे की कार्रवाई कर रही है।
सरोजनी नगर के नटकुर क्षेत्र में इस इनकाउंटर में उदयराज को छोड़कर अन्य बदमाश भाग निकले।