लखनऊ में शादी के 4 महीने बाद संदिग्ध हालात में मिला नवविवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मोहनलालगंज में चार माह पहले विवाहित 19 वर्षीय सीमा का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने दहेज प्रताड़ना और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
मोहनलालगंज में चार माह पहले विवाहित का शव फंदे पर मिला।
पिता ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
पुलिस घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका पर जांच कर रही।
संवाद सूत्र, मोहनलालगंज(लखनऊ)। बिजनौर के परवर पश्चिम निवासी मनोज ने बताया कि 19 वर्षीय बेटी सीमा का विवाह हुलास खेड़ा निवासी अमित कुमार के साथ चार महीने पहले किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
शनिवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि ससुराल वाले खेत गए थे। शाम को लौटे तो उन्होंने शव लटका देखा। पुलिस घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका जता रही है।
मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर छानबीन की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में बड़े भाई से 300 रुपये लिया उधार, नहीं देने पर गर्म चिमटे से दागा; गिरफ्तार
