विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रीमेच्योर डिलीवरी के खतरे की पहले ही मिल सकेगी चेतावनी, KGMU के डॉक्टरों ने बनाया खास ब्लड मार्कर

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:57 PM (IST)

शोधकर्ताओं ने एक ब्लड मार्कर 'सीरम साल्युबल एंडोकैन' की खोज की है, जिससे समय से पहले प्रसव की भविष्यवाणी संभव है।

केजीएमयू की तस्वीर। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

केजीएमयू की तस्वीर। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. ब्लड मार्कर 'एंडोकैन' से समय पूर्व प्रसव की भविष्यवाणी।

  2. उच्च एंडोकैन स्तर शीघ्र डिलीवरी का संकेत देता है।

  3. यूपी में 14.47% बच्चे प्रीमेच्योर, जांच महत्वपूर्ण।

कुमार संजय, लखनऊ। 17 नवंबर यानी मंगलवार को वर्ल्ड प्रीमेच्योर डे था। यह उन बच्चों के लिए है, जो 37 सप्ताह से पहले जन्म लेते हैं। शोध वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ब्लड मार्कर की खोज की है, जिससे समय से पहले प्रसव की भविष्यवाणी संभव है।

शोधकर्ताओं ने खून में मौजूद प्रोटीन सीरम साल्युबल एंडोकैन की जांच की। एक साल के शोध में प्रीमेच्योर लेबर से पीड़ित 124 महिलाओं को शामिल किया गया। जिन महिलाओं में एंडोकैन ज्यादा था, उनकी डिलीवरी जल्दी हो गई।

मॉडरेट प्रीमेच्योर में एंडोकैन सबसे ज्यादा 866.64 पीजी/एमएल मिला। वेरी प्रीमेच्योर में 730.68, लेट प्रीमेच्योर में 659.21 और टर्म में 662.50 पीजी/एमएल रहा।

24 घंटे के अंदर डिलीवरी वाली महिलाओं में स्तर 839.52 पीजी/एमएल था। बढ़ा एंडोकैन प्रसव जल्द होने का संकेत है। समय रहते पता चलने पर डाक्टर स्टेरायड इंजेक्शन देने के साथ और बेहतर अस्पताल में रेफर कर सकते हैं।

14.47 प्रतिशत बच्चे प्रीमेच्योर होते हैं

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 14.47 प्रतिशत बच्चे प्रीमेच्योर पैदा होते हैं, जबकि 20.17 प्रतिशत बच्चे कम वजन के साथ पैदा होते हैं। यानी हर 100 में से करीब 14 से 15 बच्चे समय से पहले जन्म ले रहे हैं। इसलिए समय पर जांच जरूरी है।

किन्हें ज्यादा खतरा?

पहले प्रीमेच्योर डिलीवरी, जुड़वा गर्भ, हाई बीपी, प्री-एक्लेम्पसिया, डायबिटीज, यूरिन-योनि संक्रमण, पानी की थैली समय से पहले फटना, सर्विक्स की कमजोरी, समय से पहले पेट-दर्द, धूम्रपान-तंबाकू-शराब, कम वजन, एनीमिया, जांच न कराना, 18 से कम या 35 से ज्यादा उम्र, गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग।

शोध टीम: केजीएमयू से डॉ. रेखा सचान, डॉ. अनामिका शाही, डॉ. राधे श्याम, डॉ. मुन्ना लाल पटेल, हरदोई मेडिकल कालेज से डा. पुष्पलता सचान। यह शोध पत्रिका एनल्स आफ अफ्रीकन मेडिसिन ने भी स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें- उम्र छोटी बातें बड़ी! बचपन से ही समझदार होते हैं इन मूलांकों के बच्चे, मेच्योरिटी में पेरेंट्स को देते हैं मात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।