विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG Counselling 2026: एमबीबीएस और बीडीएस की रिक्त सीटों पर 5 नवंबर से होगी विशेष काउंसलिंग

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:55 AM (IST)

NEET UG Counselling 2026 | चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने नीट यूजी-2026 की एमबीबीएस और बीडीएस की रिक्त सीटों पर विशेष काउंसलिंग की घोषणा की है।

NEET UG Counselling 2026 |

NEET UG Counselling 2026 |

HighLights

  1. नीट यूजी-2026 की विशेष काउंसलिंग 5 नवंबर से शुरू।

  2. पंजीकरण और अभिलेख अपलोड करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर।

  3. सीट आवंटन का परिणाम 12 नवंबर को होगा घोषित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। NEET UG Counselling 2026 | मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए नीट यूजी-2026 की विशेष काउंसिलिंग पांच नवंबर से शुरू होगी। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने मंगलवार को समय-सारिणी जारी की है।

इसके तहत अभ्यर्थियों को सात तक पंजीकरण और अभिलेख अपलोड करने का अवसर मिलेगा। सीट आवंटन का परिणाम 12 को घोषित किया जाएगा।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा नेहा शर्मा का कहना है कि पांच को पूर्वाह्न 11 बजे से आनलाइन पंजीकरण और अभिलेख अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी सात को पूर्वाह्न 11 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

पंजीकरण शुल्क और धरोहर राशि जमा करने की अंतिम समय-सीमा सात को अपराह्न दो बजे तक है। इसी दिन मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट में शामिल अभ्यर्थी सात को शाम पांच बजे से 12 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक आनलाइन विकल्प भर सकेंगे। इसके बाद 12 को सीट आवंटन का परिणाम घोषित होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 13 से 16 तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

यह काउंसिलिंग चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी) की समय-सारिणी के क्रम में आयोजित की जा रही है। इसके तहत राजकीय, निजी और स्वशासी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

वहीं, पहले, दूसरे और तीसरे चरण की काउंसिलिंग में सीट आवंटित होने के बाद प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों के लिए सीट छोड़ने की समय-सीमा भी तय कर दी गयी है। ऐसे अभ्यर्थियों को पांच को शाम पांच बजे तक संबंधित सीट के नोडल सेंटर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर त्याग-पत्र देना होगा।

यह भी पढ़ें- 'मम्मी-पापा सॉरी...', असफल समझ NEET छात्रा ने की आत्महत्या, मौत के बाद आया काउंसलिंग में नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।