नवरात्रि-दीपावली पर रेलवे का बड़ा उपहार, माता वैष्णो देवी कटड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
नवरात्रि पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने माता वैष्णो देवी कटड़ा और जम्मू तवी के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ...और पढ़ें

नवरात्रि और दीपावली की राह होगी आसान। जागरण
HighLights
माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए सीधी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें शुरू।
जम्मू तवी और वाराणसी के बीच भी विशेष ट्रेनें चलेंगी।
गोमती नगर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवरात्रि पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे सीधे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इससे यात्रियों को जम्मू स्टेशन पर उतरकर सड़क मार्ग से कटड़ा नहीं जाना होगा। एक और स्पेशल ट्रेन जम्मूतवी के लिए भी चलेगी। इसके अलावा रेलवे न्यू जलपाईगुड़ी के लिए भी गोमती नगर से एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
ट्रेन 04604 सुपरफास्ट स्पेशल श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी । जबकि 04603 स्पेशल छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से संचालित की जाएगी। ट्रेन 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 6:15 बजे प्रस्थान कर शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के रास्ते आलमनगर अगले दिन दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।
यहां से ट्रेन रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04603 स्पेशल वाराणसी से सुबह 4:30 बजे प्रस्थान कर आलमनगर से 09:40 बजे होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा अगले दिन सुबह 04:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य , स्लीपर और एसी की कुल 22 बोगियां होंगी।
इसी तरह कोच होंगे
इसी तरह 04610 स्पेशल जम्मू तवी–वाराणसी स्पेशल आरक्षित विशेष एक्सप्रेस एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जम्मूतवी से और 04609 स्पेशल दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से संचालित की जाएगी।
ट्रेन 04610 जम्मूतवी से सुबह 5:15 बजे प्रस्थान कर पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, धंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर होकर लखनऊ रात 11:55 बजे पहुंचेगी। सुलतानपुर होकर ट्रेन वाराणसी अगले दिन सुबह 5:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04609 स्पेशल वाराणसी से सुबह नौ बजे चलकर लखनऊ से दोपहर 1:20 बजे होते हुए जम्मूतवी अगले दिन सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 15 बोगियां होंगी।
जलपाईगुड़ी के लिए पूजा स्पेशल
रेलवे गोमतीनगर से जलपाईगुड़ी के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 05742 न्यू जलपाईगुड़ी–गोमती नगर पूजा स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 08:30 बजे चलकर गोमतीनगर अगले दिन सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- EPFO वेतन सीमा बढ़ने से 50 हजार कर्मचारियों को लाभ, बढ़ेगी पेंशन
इसी तरह ट्रेन 05741 गोमती नगर–न्यू जलपाईगुड़ी पूजा स्पेशल गोमती नगर से पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन का ठहराव बाराबंकी, अयोध्या धाम , मनकापुर , बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान , छपरा, सोनपुर , हाजीपुर , मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रुसेरा घाट, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार , पूर्णिया, अररिया कोर्ट, ठाकुरगंज एवं सिलीगुड़ी स्टेशनों पर भी होगा। ट्रेन में कुल 22 बोगियां होंगी।
