विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के कामकाज को सराहा, दी हरी झंडी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2016 03:09 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2016 10:21 AM (IST)

जनेशनवर मिश्रा पार्क में सभा को संबोधित करते समय मुलायम सिंह यादव ने पार्टी तथा समाजवाद के आंदोलन का बखान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी के रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम को काफी सराहा। जनेश्वर मिश्रा पार्क में उन्होंने अखिलेश को आगे भी इस पद पर बने रहने के लिए हरी झंडी भी दी है।

जनेशनवर मिश्रा पार्क में सभा को संबोधित करते समय मुलायम सिंह यादव ने पार्टी तथा समाजवाद के आंदोलन का बखान करते समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काम की भी सराहना की। मुलायम ने कहा बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में गरीब तथा किसानों की आवाज उठाई है। इसके साथ ही अखिलेश ने बहुत काम किया है। इनको आगे की काफी काम करना है।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश का चुनाव तय करेगा देश की दिशा व दशा : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि देश में समाजवाद का आंदोलन सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाने के लिए शुरू किया गया है। हम भी इस आंदोलन को बढ़ाने में एक हिस्सा बने हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश तथा देश में सभी लोग महिला व दलित के साथ महादलितों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दिन पर दिन नई ऊंचाई को छू रही है। इसके इतर कुछ लोग पार्टी के टूटने तथा समाप्त होने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस पार्टी को समाप्त होने के लिए नहीं बनाया है। हमारी पार्टी ने सत्ता के लिए संघर्ष नहीं किया।

पढ़ें- सपा के रजत जयंती समारोह में रखी जाएगी महागठबंधन की नींव

आज भी भेदभाव मिटाने के लिए हर जगह पर समाजवादी आंदोलन जारी है। देश में आज भी 21 करोड़ लोगों को भरपेट खाना नहीं मिल रहा है। हमारा प्रयास इनको भरपेट खाना देने का भी चल रहा है। समाजवादियों ने हमेशा जोडऩे का काम किया है। हमने जनता को विश्वास दिलाया। जिसके कारण देश की एकता बनी रहे। हमारी लड़ाई साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। सभी लोग मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।

देखें तस्वीरें : सपा के सम्मेलन में जाते लालू प्रसाद यादव व अखिलेश यादव

इसके साथ ही पार्टी के मुखिया ने पार्टी के कुछ लोगों पर निशाना भी साधा। मुलायम ने कहा कि क्या हमने इधर-उधर कब्जा करने के लिए पार्टी को बनाया है। उन्होंने कहा कि क्या यह सोचकर सपा सरकार बनाई थी कि यहां कब्जा हो जाए, वहां कब्जा हो जाए। उन्होंने कहा कि आप लोग जरा महिलाओं के हित के बारे में सोचो। अभी हमको बहुत कुछ करना है। आप सभी लाग जो नारा देते हो उसका पालन करो। हमने बिना किसी भी भेदभाव के सुविधाएं दी है। जो बाते कहीं है उसका पालन करने पर आज शपथ होगी।

पढ़ें- बिहार की तरह यूपी में भी सफल होगा महागठबंधन का प्रयोग : देवगौड़ा

उन्होंने कहा कि देश के लिए बहुत बड़ी चिंता की बात सीमा की सुरक्षा है। अब सीमा पर शहीद हुए जवानों को नमन करने का समय है। सीमा देश की गंभीर समस्या है। डॉ. राम मनोहर लोहियाजी ने भी सत्ता के लिए संघर्ष नहीं किया। हमेशा से ही उन्होंने गरीब व किसानों लड़ाई लड़ी। हमें भी संघर्ष से सत्ता मिलती है। यह तो काफी अच्छा है। इस संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए। हमको सोचना होगा कि हमने जनता के लिए क्या किया। इस अवसर पर उन्होंने रजत जयंती मे आने के लिए लोगों को धन्यवाद भी दिया।

सपा के रजत जयंती समारोह में शिवपाल व अखिलेश में दिखी गर्मजोशी

समाजवादी पार्टी की स्थापना के रजत जयंती समारोह के मंच पर आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बेहद गर्मजोशी से मिले। समारोह शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने काफी देर तक शिवपाल सिंह यादव के साथ मंच पर बातचीत की। मंच पर पहुंचने के साथ ही सीएम अखिलेश व शिवपाल सिंह में बेहद गर्मजोशी दिखी। अखिलेश के साथ शिवपाल ने एक दूसरे से मुस्कुरा कर बात की। आज मंच पर परिवर्तन के अखिलेश के कुछ सुझाव को शिवपाल ने शामिल किया। चाचा-भतीजा ने आज के कार्यक्रम की रूपरेखा पर बात की।

पढ़ें- हकीकत: जिन लोहिया के नाम पर सपा कर रही राज, उनके परिजन रोटी- रोटी को मोहताज

गेट पर धक्का-मुक्की

समाजवादी पार्टी के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज के इस कार्यक्रम में शुरू होने से पहले ही वहां अव्यस्था दिखने लगी। एक ही गेट होने के चलते धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद संयोजक गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुशासनहीनता नहीं चलेगी।