मो. शमी के भाई कैफ पर FIR कराने वाली पीड़िता ने दर्ज कराए बयान, पुलिस से की सुरक्षा की मांग
मोहम्मद शमी के भाई मो. कैफ के खिलाफ यौन शोषण मामले में पीड़िता ने लखनऊ के आशियाना थाने में बयान ...और पढ़ें

HighLights
पीड़िता ने लखनऊ के आशियाना थाने में अपने बयान दर्ज कराए।
केस गाजियाबाद स्थानांतरित होने की जानकारी पीड़िता को नहीं मिली।
पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मो. कैफ के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में मुकदमा गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने ट्रांसफर होने से पहले पीड़िता बुधवार को आशियाना थाने पहुंची।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे मुकदमा स्थानांतरित किए जाने की जानकारी नहीं दी। अखबारों के माध्यम से जानकारी मिलने पर वह जांच की प्रगति और मुकदमा ट्रांसफर करने का कारण जानने थाने आई। करीब तीन घंटे में पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।
पीड़िता ने बताया कि उसने बयान में दर्ज मुकदमे में लगाए गए आरोपों को ही दोहराया है। उसने कहा कि उसकी जान को खतरा है और वह सुरक्षा के लिए पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र देगी। आशियाना पुलिस की जांच में घटनास्थल गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र का पाया गया।
यह भी पढ़ें- इटावा रोडवेज में 15 दिनों में 15000 से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा, 3300000 रुपये का किराया माफ
इसके बाद घटनास्थल के आधार पर मुकदमा स्थानांतरित करने की कार्रवाई की गई। अब मामले की विवेचना गाजियाबाद पुलिस करेगी डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि पीड़िता बयान दर्ज कराने थाने आई थी, इसलिए उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
घटनास्थल के आधार पर मुकदमा ट्रांसफर किया जाएगा। इंस्पेक्टर आशियाना गजेंद्र राय के मुताबिक पीड़िता को दो दिन से बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार तहरीर में घटनास्थल स्पष्ट नहीं था। जांच में इंदिरापुरम का पता चलने पर मुकदमा वहां भेजा गया।
