लखनऊ में प्लाट के नाम पर ठगी, एमजी बिल्डर्स के खिलाफ दो और पीड़ित आए सामने; 17.20 लाख हड़पने का आरोप
एमजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ प्लॉट के नाम पर करोड़ों की ठगी के दो और मामले सामने आए हैं। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
एमजी बिल्डर्स पर प्लॉट के नाम पर ठगी का आरोप।
दो और पीड़ितों ने 17.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी बताई।
पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। आवासीय योजना में ईएमआइ पर प्लाट देने के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाली रियल एस्टेट कंपनी एमजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ दो और पीड़ित सामने आए हैं। आशियाना व कानपुरनगर के पीड़ितों ने 17.20 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
रजिस्ट्री के लिए संपर्क करने पर निदेशक व अन्य ने धमकाया। विभूतिखंड पुलिस ने निदेशक समेत चार के खिलाफ दो मामले दर्ज कर लिए हैं। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कानपुर रोड स्थित मानसरोवर योजना सेक्टर-ओ निवासी विशाल शुक्ला और कानपुर के साकेतनगर स्थित जूही कालोनी निवासी आरती शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2018 में लखनऊ में प्लाट खरीदने के लिए एमजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स में संपर्क किया। कंपनी कर्मचारियों ने उन्हें बिजनौर के ग्राम औरावां में ईएमआइ पर आवासीय योजना बतायी।
1500-1500 वर्गफीट का प्लाट बुक कर नकद व ईएमआई पर विशाल ने 8.70 लाख रुपये और किरन ने 8.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। पीड़ितों ने कंपनी कार्यालय जाकर रजिस्ट्री के लिए बात की तो उन्हें बताया गया कि कंपनी के निदेशक विनय मिश्रा अस्पताल में भर्ती है। सही होते ही रजिस्ट्री कर दी जाएगी। 23 मई 2024 को विनय का निधन हो गया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला के घर पहुंचा युवक, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 18 लाख किए पार
उसके बाद कंपनी की निदेशक उनकी पत्नी सुमिता मिश्रा हैं। वह शशांक सिंह और साक्षी धवन के साथ मिलकर कंपनी चला रही है। पीड़ितों ने रजिस्ट्री का दबाव बनाया तो आरोपितों ने गाली-गलौज कर धमकाया। विभूतिखंड पुलिस ने सुमिता मिश्रा निवासी कैलाशपुरी आलमबाग, शशांक सिंह निवासी न्यू हैदराबाद निशातगंज, सौरभ द्विवेदी और साक्षी धवन निवासी अपूर्वा विहार चंदन सीसीएस मेट्रो के खिलाफ दो रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कर ली है।