विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला के घर पहुंचा युवक, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 18 लाख किए पार

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:44 PM (IST)

लखनऊ के विकासनगर में एक महिला को इंस्टाग्राम दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर 18 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. इंस्टाग्राम दोस्त ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाया।

  2. विकासनगर की महिला से 18 लाख रुपये की लूट हुई।

  3. पुलिस ने आरोपी सौरभ यादव और साथी पर केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंस्टाग्राम पर अंजान से दोस्ती करना विकासनगर की महिला पर भारी पड़ गया। एमपी के युवक ने चिकनी-चुपड़ी बातों में महिला को फंसाया। मुलाकात के बहाने आरोपित साथी संग उनके घर आया। मौका देख महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर 18 लाख रुपये आलमारी से लेकर भाग गया। संपर्क करने पर आरोपित ने गाली-गलौज कर धमकाया।

विकासनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ आलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।मूल रूप से कोडरमा झारखंड निवासी 29 वर्षीय लक्ष्मी मोदी विकासनगर के सेक्टर-सी सबौली में रहती हैं। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती मध्य प्रदेश के सागर निवासी सौरभ यादव से हुई थी। दोनों के बीच काल पर बातचीत होती थी और सौरभ का उनके घर आना-जाना भी था।

क्या है आरोप?

आरोप है कि एक दिन सौरभ ने फोन पर बातचीत के दौरान उनके मौसी का बेटा दीपक घर आया। 18 लाख रुपये बहन की शादी में खर्च की बात कहते हुए हिफाजत से रखने के लिए दिया। भाई-बहन की इस बात को सौरभ यादव ने मोबाइल पर सुन लिया था। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद सौरभ उसपर शादी का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने कहा कि वह शादीशुदा हैं और दो छोटे बच्चे हैं।

पीड़िता ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को सौरभ अपने साथी श्यामनाम देव के साथ दोपहर करीब 12 बजे उनके घर पहुंचा। दोनों करीब तीन घंटे तक घर पर रहे। इस दौरान सौरभ ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया। इसके बाद घर में रखे 18 लाख रुपये लेकर दोनों भाग गए।

होश आने पर उन्होंने बक्सा खुला और रुपये गायब देखे। लक्ष्मी ने सौरभ को काल कर रुपये वापस मांगे तो वह आश्वासन देकर टालता रहा। पीड़िता ने सौरभ के चाचा गब्बर से संपर्क किया तो पता चला कि रुपये शिवानी यादव के पास रखे हैं।

यह भी पढ़ें- दो साल का इंतजार खत्म: केकेसी और मिल एरिया रोड का होगा कायाकल्प, सवा दो करोड़ का बजट मंजूर

रकम मांगने पर सौरभ ने धमकाया। थाने व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत के बाद भी सुनवायी नहीं होने पर लक्ष्मी ने कोर्ट में अर्जी दी। आदेश पर विकासनगर पुलिस ने सौरभ यादव व श्यामनाम देव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।