विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संविधान दिवस पर मायावती ने अपने समर्थकों को भेजा संदेश- 'बसपा को सत्ता तक पहुंचाए बहुजन समाज'

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:22 PM (GMT+05:30)

संविधान दिवस पर मायावती ने बहुजन समाज से विरोधियों से सावधान रहकर बसपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का आत्म-सम्मान का मिशन अभी अधूरा है और केवल बसपा ही इसे पूरा कर सकती है।

मायावती की फाइल फोटो। जागरण

मायावती की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. मायावती ने संविधान दिवस पर बहुजन समाज को संदेश दिया।

  2. बसपा को सत्ता में लाकर डॉ. आंबेडकर का मिशन पूरा करें।

  3. जातिवादी दलों से सावधान रहकर बसपा को मजबूत करें।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। संविधान दिवस पर राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े आयोजनों के बीच बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बहुजन समाज को विरोधियों से सावधान रहने और बसपा को सत्ता तक पहुंचाने के लिए एकजुट होने का संदेश दिया है।

गुरुवार को मायावती ने एक्स लिखा कि सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में न ले पाने के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर का आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का मिशन, आज भी अधूरा है। डॉ. आंबेडकर की मंशा को धरातल पर उतारने का काम जातिवादी पार्टियां नहीं, केवल बसपा ही कर सकती है। बसपा प्रमुख ने सवाल उठाया कि क्या सरकारों ने, आरक्षण के संवैधानिक दायित्व समेत गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान आदि की जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाया है?

आज जब सरकारें संविधान दिवस मना रही हैं तो बहुजन समाज अपने महापुरुषों खासकर बाबा साहेब के उस संदेश को याद रखना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता वह मास्टर चाबी है, जिससे विकास के तमाम बंद दरवाजे खुल जाते हैं। अब उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड व पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक है तो बाबा साहेब के संविधान की पवित्र मंशा को सही से जमीन पर उतारना जरूरी है।

जो सामंती व जातिवादी पार्टियों की सोच व कार्य संस्कृति से नहीं, बल्कि बसपा से ही संभव है। इसके लिए बसपा को विरोधी पार्टियों, जातिवादी तत्वों व घोर स्वार्थी संगठनों आदि के साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों का सामना कर, सत्ता की मंजिल तक पहुंचाना जरूरी है। आज संविधान दिवस पर लोगों का यही संकल्प हो तो यह देश व जनहित में होगा।

यह भी पढ़ें- संविधान दिवस पर कांग्रेसी कर रहे 'रक्षा मार्च', भाजपा मनाएगी 'गौरव दिवस; ट्रैफिक जाम से लोग हो रहे परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।