विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संविधान दिवस पर कांग्रेसी कर रहे 'रक्षा मार्च', भाजपा मनाएगी 'गौरव दिवस; ट्रैफिक जाम से लोग हो रहे परेशान

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:16 PM (IST)

दिल्ली में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकाला, जबकि भाजपा गौरव दिवस मना रही है। इन आयोजनों के कारण राजधानी में कई जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है।

HighLights

  1. कांग्रेस ने दिल्ली में संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया।

  2. भाजपा ने संविधान गौरव दिवस समारोह मनाया, अमित शाह वक्ता।

  3. दोनों आयोजनों से दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की समस्या।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिविल लाइंस में विधानसभा के समीप कांग्रेस की ओर से गुरुवार को संविधान रक्षा मार्च संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कांग्रेस पार्टी ने देशभर के राज्यों में ऐसे मार्च का आयोजन किया है।

इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की रक्षा की शपथ भी ले रहे हैं। वहीं, दिल्ली में भाजपा संविधान गौरव दिवस समारोह आयोजित कर रही है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य वक्ता होंगे। हालांकि, इन सबके बीच आम जनता को ट्रैफिक में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

यह खबर अपडेट की जा रही है...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।