विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश यादव ने 'खेला' ब्राह्मण कार्ड, माता प्रसाद पाण्डेय को घोषित किया यूपी विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष

Published: Sun, 28 Jul 2024 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2024 03:36 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पाण्डेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। अखिलेश ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पाण्डेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। अखिलेश ने पूर्वांचल से आने वाले ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा यूपी विधानसभा उपचुनाव में समीकरण साधने की कोशिश की है। वह सात बार के विधायक हैं। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। वह वर्तमान में सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से विधायक हैं।  माता प्रसाद अखिलेश यादव के काफी करीबी नेता माने जाते हैं।

इसके अलावा अखिलेश ने महबूब अली को विधानसभा का अधिष्ठाता मण्डल, कमल अख्तर को मुख्य सचेतक घोषित किया है। वहीं राकेश कुमार को उप सचेतक बनाया गया है।

बता दें अखिलेश यादव के विधानसभा से त्यागपत्र देने के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद अभी रिक्त चल रहा था। विधान परिषद में लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में तूफानी सरोज, इंद्रजीत सरोज, राम अचल राजभर के अलावा अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव  का नाम दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। लेकिन सपा मुखिया ने माता प्रसाद पाण्डेय को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष घोषित कर सबको चौका दिया।

इसे भी पढ़ें: एक्शन में योगी सरकार, वाराणसी नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को किया निलंबित

इसे भी पढ़ें: यूपी में उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद वैटबैंक जुटाने की चुनौती