विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज सिन्हा के कार्यक्रम में बदलाव, दिल्ली न जाकर पहुंच रहे लखनऊ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 18 Mar 2017 03:15 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 03:45 PM (IST)

मनोज सिन्हा ने आज अपने कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया है। सिन्हा को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह जनपद गाजीपुर ...और पढ़ें

मनोज सिन्हा के कार्यक्रम में बदलाव, दिल्ली न जाकर पहुंच रहे लखनऊ
मनोज सिन्हा के कार्यक्रम में बदलाव, दिल्ली न जाकर पहुंच रहे लखनऊ

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने अब अपना कार्यक्रम बदल दिया है। सिन्हा गाजीपुर के बाद वाराणसी से नई दिल्ली न जाकर लखनऊ पहुंच रहे हैं। लखनऊ में आज चार बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक है। 
मनोज सिन्हा ने आज अपने कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया है। सिन्हा को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने गृह जनपद गाजीपुर से वाराणसी आकर नई दिल्ली जाना था।
अब उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। सिन्हा अब वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ आ रहे हैं। सिन्हा लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर उतरने के बाद लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय जाएंगे।
गाजीपुर में मनोज सिन्हा का गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इन्कार, कहा सीएम की रेस में नहीं
इससे पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज अपने गृह जनपद में गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इन्कार कर दिया। मनोज सिन्हा आज गाजीपुर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे हैं। 
भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के गांव बरहट पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक धड़ा न जाने क्यों इस अफवाह को हवा दे रहा है।