विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : स‌ई नदी में फूल प्रवाहित करने गया युवक लापता, झाड़ियों में मिले कपड़े-मोबाइल और चप्पल

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:44 PM (IST)

सई नदी में जन्माष्टमी के फूल प्रवाहित करने गया 29 वर्षीय युवक संदीप संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. संदीप नामक 29 वर्षीय युवक सई नदी में लापता।

  2. जन्माष्टमी के फूल प्रवाहित करने गया था युवक।

  3. नदी किनारे मिले कपड़े, चप्पल; डूबने की आशंका।

संवाद सूत्र, बंथरा। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जन्माष्टमी के फूल साईं नदी में प्रवाहित करने गया 29 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। तलाशी के दौरान मंगलवार को सईं नदी के भैरव घाट के पास झाड़ियों में उसकी चप्पल, कपड़े और मोबाइल फोन मिला।

आशंका जताई जा रही है कि फूल प्रवाहित करने के दौरान युवक पानी में डूबा गया है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में उसकी तलाश शुरू कर रही है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे रामगढ़ी-भौकापुर गांव निवासी संदीप (29) अन्य ग्रामीणों के साथ साईं नदी में फूल प्रवाहित करने गया था।

आस-पास के अस्पतालों में की तलाश

बताया गया कि उसके साथ के लोग फूल प्रवाहित करने के बाद वापस घर लौट आए, लेकिन संदीप नहीं आया। परिजनों ने उसकी नातेदारी और रिश्तेदारियों समेत आसपास के इलाकों में लगातार दो दिन तक तलाश की। मंगलवार सुबह परिजन तलाश करते हुए साईं नदी के भैरव घाट के पास पहुंचे।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, अब स्टेटस जानने के लिए स्टेशन जाने की टेंशन खत्म; फोन पर ऐसे खुलेगा 3D चार्ट

यहां नदी से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास उसकी चप्पल, कपड़े और मोबाइल फोन पड़ा मिला। सामान मिलने से परिजनों को उसके नदी में डूबने की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर  एवं एसडीआरएफ की टीम की सहायता से साईं नदी में संदीप की तलाश शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे