रेलवे ने सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, अब स्टेटस जानने के लिए स्टेशन जाने की टेंशन खत्म; फोन पर ऐसे खुलेगा 3D चार्ट
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रिजर्वेशन चार्ट को अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है। यात्री अब ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
रेलवे रिजर्वेशन चार्ट अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध।
यूट्यूब, गूगल, क्रोम, गूगल प्ले से जानकारी संभव।
यात्रियों को घर बैठे मिलेगी आरक्षित सीटों की स्थिति।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे यात्रियों को अब ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट की जानकारी के लिए स्टेशन पर लगे चार्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे विभाग की ओर से रिजर्वेशन चार्ट को आनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब यात्री यूट्यूब, गूगल, क्रोम और गूगल प्ले के माध्यम से भी रिजर्वेशन चार्ट देख सकेंगे।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए रिजर्वेशन चार्ट में भी यह व्यवस्था दिखाई देने लगी है। इससे यात्रियों को ट्रेन में आरक्षित सीटों की स्थिति और चार्ट से संबंधित जानकारी आसानी से मिल सकेगी। पहले यात्रियों को चार्ट देखने के लिए स्टेशन पहुंचकर संबंधित स्थान पर लगे चार्ट को देखना पड़ता था। कई बार भीड़ या अन्य कारणों से यात्रियों को चार्ट देखने में परेशानी होती थी।
मिलेगी ये सुविधा
रेलवे की ओर से चार्ट को ऑनलाइन किए जाने से यात्रियों को घर बैठे मोबाइल के माध्यम से जानकारी हासिल करने में सुविधा होगी। खासकर दूसरे शहरों से स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को इससे लाभ मिलेगा। वह ट्रेन रवाना होने से पहले ही आरक्षण चार्ट की स्थिति देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे
रिजर्वेशन प्रभारी सरोज ने बताया कि स्टेशन पर चार्ट में यूट्यूब, गूगल, क्रोम और गूगल प्ले की व्यवस्था भी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
आनलाइन सुविधा शुरू होने से यात्रियों को जानकारी प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। नई व्यवस्था को लेकर स्टेशन पर यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
