विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 09:26 AM (IST)

इस संबंध में केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. नरसिंह वर्मा ने बताया कि अगर परिजन शिकायत करेंगे तो मामले की जांच की जाएगी।

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लखनऊ में स्वाइन फ्लू से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। स्वाइन फ्लू से बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में सीएमओ डॉ.जीएस बाजपेई केजीएमयू प्रशासन को नोटिस देने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, स्वाइन फ्लू का एक और डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। डेंगू के तीनों मरीजों की हालत स्थिर है।

हरदोई निवासी 60 वर्षीय मरीज को 25 जून को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उसने पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया। फिर केजीएमयू आया, जहां जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव निकला। कुछ दिन तक उसका इलाज गांधी वार्ड में चला, फायदा न होने पर डॉक्टर ने उसे जबरन डिस्चार्ज कर दिया और कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने केजीएमयू प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. नरसिंह वर्मा ने बताया कि अगर परिजन शिकायत करेंगे तो मामले की जांच की जाएगी। वहीं सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि केजीएमयू प्रशासन ने मामले की जानकारी छिपाई है इसलिए उन्हें नोटिस दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में बस ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत

किसी भी अस्पताल को स्वाइन फ्लू की पूरी जानकारी देनी होती है। वहीं एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी 19 वर्षीय युवक को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसका इलाज अभी घर पर चल रहा है, गुरुवार को सीएमओ की टीम निरीक्षण करेगी।

यह भी पढ़ें: आगरा में एयरफोर्स के विमान में घुसा अजगर, घंटों की मशक्कत के बाद निकला