विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मलिहाबाद आम मंडी को मिलेगी नई रफ्तार: 1008 मीटर लंबे ROB का काम तेज, 126.77 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:49 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 07:03 PM (IST)

लखनऊ के मलिहाबाद-माल रोड पर बन रहा रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) 40% पूरा हो चुका है, जो चार लाख लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. मलिहाबाद-माल रोड आरओबी का 40% काम पूरा हो चुका है।

  2. यह आरओबी चार लाख से अधिक लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

  3. अंतरराष्ट्रीय आम मंडी के व्यापारियों को जाम से राहत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अब वह दिन दूर नहीं जब राजधानी के मलिहाबाद-माल रोड पर बन रहा रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) चार लाख लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने मार्च 2026 में जो काम जमीन पर शुरू किया था, वह 40 प्रतिशत के आसपास पूरा कर लिया गया है।

मार्च 2029 पूरा काम करने की निर्धारित तिथि रखी गई है लेकिन तेजी से चल रहे काम को सेतु निगम अपनी निर्धारित अवधि से एक साल पहले भी बना सकता है। यह आरओबी मलिहाबाद-दिलावरनगर स्टेशन के मध्य रेल समपार संख्या 233 बी पर दो लेन का बनाया जा रहा है।

आरओबी बनने से अंतरराष्ट्रीय आम की मंडी होने के कारण रेलवे गेट आए दिन बंद रहता था। इससे जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे अलग-अलग राज्यों से आने वाले व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

126.77 करोड़ आएगी राहत

आरओबी का निर्माण 126.77 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस आरओबी के बनने से चार लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। भविष्य में रेलवे हिस्से का निर्माण भी रेलवे की जगह सेतु निगम ही कर सकता है।

मोहनलालगंज से समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी और मलिहाबाद से भाजपा की विधायक जय देवी इस आरओबी के लिए कई बार मांग कर चुके थे। यह आरओबी अंतरराष्ट्रीय आम मंडी मलिहाबाद तक जाने वाले वाहनों को नई गति देगा।

जाम व अन्य समस्याओं से निजात मिल सकेगी। सेतु निगम यहां एक किलोमीटर से अधिक लंबा (1008.85 मीटर) आरओबी का निर्माण करवा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर रेलवे के मलिहाबाद दिलावर नगर स्टेशन के बीच रेलवे के हिस्से का भी डिजाइन फाइनल कर लिया गया है।

आम व्यापारी मो. जफर और महाबीर यादव कहते हैं कि आम के सीजन में रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण लंबा जाम लग जाता है। उस दौरान ट्रक, हाफ डाला की संख्या कई गुणा बढ़ जाती है, इसके साथ ही स्थानीय लोगों के वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा होती है।

इस दौरान एक बार अगर कोई चार पहिया वाहन रेलवे क्रासिंग के जाम में फंसा जाता है, तो उसे निकलने में काफी समय खराब होता है। आरओबी बन जाने से यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी राहत

रोड ओवर ब्रिज बन जाने से माल, इंटौजा, संडीला, ढकवा, सरावा, सेन्धर्वा, कसमन्ड खुर्द, रामपुर बस्ती, भुजासा, रसूलपुर, अजगैन व मलिहाबाद सहित आसपास के लोगों को सबसे ज्यादा सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें- PM मित्र टेक्सटाइल पार्क के लिए मिले 5000 करोड़ के प्रस्ताव, लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1000 एकड़ में होगा निर्माण

अभी इन क्षेत्रों के लोगों को रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा कालेज आने जाने वाले विद्यार्थियों का भी समय बचेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।