विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के प्रकरण से महंत नृत्य गोपाल दास काफी आहत, पहली बार आई तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Mon, 06 Jul 2026 01:06 PM (IST)

बैठक से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गोपाल दास ने एक पत्र जारी किया और ...और पढ़ें

महंत नृत्य गोपाल दास की प्रतिक्रिया सामने आई- नाराजगी भरा पत्र

 महंत नृत्य गोपाल दास की प्रतिक्रिया सामने आई- नाराजगी भरा पत्र

HighLights

  1. महंत नृत्य गोपाल दास ने सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया

  2. व्यक्तिगत हित के लिए चढ़ावा चोरी पर हो रही राजनीति से महंत महंत नृत्य गोपाल दास नाराज

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा और बहुमूल्य गहनों व रत्नों की चोरी में आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद ट्रस्ट पर उठते सवालों के बीच पहली बार अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की प्रतिक्रिया सामने आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने नाराजगी भरा पत्र जारी किया है।

महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक दोपहर तीन बजे से होगी। बैठक पहले महंत नृत्य गोपाल दास के मणि राम दास की छावनी परिसर में होनी थी, लेकिन अब श्रीरामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में होगी। अस्वस्थ महंत नृत्य गोपाल दास इस बैठक में वर्चअल रूप से जुड़ सकते हैं।

बैठक से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गोपाल दास ने एक पत्र जारी किया और चढ़ावा चोरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह इस घटना से काफी आहत हैं। उन्होंने लिखा कि मंदिर में हुई चोरी की घटना से मैं काफी आहत हूं, जिसने भी यह पाप किया है, ‍उसको कड़ी से कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

किसी भी व्यक्ति को व्यक्तिगत हित के लिए इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह करोड़ राम भक्तों की आस्था से जुड़ा हुआ प्रकरण है। महंत नृत्य गोपाल दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सीएम और पीएम उस व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे जो इस पाप से जुड़ा है।

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर श्री रम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने कहा कि रामलला के यहां चोरी के मामले में शासन, अयोध्या के जिलाधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पैरवी कर रहे हैं। आरोपियों को अगर फांसी भी दे दी जाती है, हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारी ट्रस्ट के लोग उसे मानने के लिए तैयार हैं।

 

यह भी पढ़ें- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक का स्थान बदला, अब रामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में होगी

यह भी पढ़ें- अयोध्या: झूठा निकला पूर्व गृह सचिव का दावा, सुरक्षित है 147 किलो वजनी स्वर्ण मंडित रामचरितमानस