श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक का स्थान बदला, अब रामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में होगी
माना जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि और मीडिया से दूरी बनाये रखने के लिए बैठक स्थल बदला गया ...और पढ़ें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक
HighLights
मणि राम दास की छावनी परिसर के स्थान पर श्रीरामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में होगी बैठक
सुरक्षा की दृष्टि और मीडिया से दूरी बनाये रखने के लिए बदला गया बैठक स्थल
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। राम नगरी में श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा और बहुमूल्य गहनों व रत्नों की चोरी में आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद ट्रस्ट पर उठते सवालों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज दिन में तीन बजे से होगी। ट्रस्ट की बैठक का स्थान अब बदल दिया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पहले अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्थान मणि राम दास की छावनी परिसर में होनी थी, लेकिन अब बैठक का स्थान बदल दिया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक का स्थान बदलकर अब श्रीरामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में होगी।
मणि राम दास की छावनी अयोध्या में सार्वजनिक स्थान है, सुरक्षा कारणों से अब बैठक को मंदिर संकुल में कर दिया गया है। माना जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि और मीडिया से दूरी बनाये रखने के लिए बैठक स्थल बदला गया है। बैठक में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र मिश्रा और महासचिव चंपतराय को भी बुलाया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया कि आज तीन बजे मंदिर परिसर में ट्रस्ट की बैठक होगी। सभी 14 ट्रस्टी को निमंत्रण गया है। उम्मीद है कि सभी लोग भाग लेंगे। गोपाल राव ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के मुखिया महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे।
चढ़ावा चोरी के प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक बैठक में ट्रस्ट महासचिव चंपतराय व सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र के त्यागपत्र पर निर्णय हो सकता है। दोपहर तीन बजे से रामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में होने वाली बैठक में अधिकांश सदस्यों के पहुंचने की संभावना है। माना जा रहा है जिस तरह से चढावा चोरी का प्रकरण सामने आया है उसे देखते हुए कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
नए पदाधिकारियों के भी शामिल करने की बात
ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों के भी शामिल करने की बात कही जा रही है। पांच जून को पहली बार चोरी का प्रकरण सामने आने के बाद 13 जून को एसआइटी का गठन और फिर प्रारंभिक जांच के बाद अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बैठक में शामिल होने ट्रस्टी जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष स्वामी परमानंद व कृष्णमोहन रामनगरी पहुंच चुके हैं।
कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, नृपेंद्र मिश्रा, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ सहित अन्य कुछ सदस्यों के आज दिन में पहुंचने की उम्मींद है। कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने सभी सदस्यों को बैठक में रहने के लिए कहा है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता ट्रस्टी के पारासरन सहित कुछ अन्य सदस्य वर्चुअल रूप से बैठक में हिस्सा लेंगे।
बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में होगी। इसमें कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी और सदस्यों में विश्व तीर्थप्रसनाचार्य, स्वामी परमानंद गिरी, जगद्गुरु बासुदेवानंद सरस्वती, कृष्ण मोहन, डॉ अनिल मिश्र, महासचिव चंपत राय शामिल होंगे। इसके अलावा पदेन सदस्य जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, राज्य सरकार के पदेन अधिकारी अपर मुख्य सचिव गृह सचिव संजय प्रसाद, केंद्रीय सरकार के पदेन अधिकारी सचिव प्रशांत लोखंडे, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी मौजूद रहेंगे।
