लखनऊ की अपराजिता ने केक और कुकीज पर उकेरी देश की सांस्कृतिक विरासत, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम
अपराजिता हांडा ने केक और कुकीज के माध्यम से भारतीय राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

अपराजिता
HighLights
अपराजिता हांडा ने केक-कुकीज से भारतीय संस्कृति दर्शाई।
उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज।
पुणे प्रदर्शनी में 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। हुनर और रचनात्मकता से आशियाना निवासी अपराजिता हांडा ने लखनऊ का नाम रोशन किया है। उन्होंने केक और कुकीज के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
इस उपलब्धि पर उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज किया गया। उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुणे के बानेर-बालेवाड़ी में आयोजित प्रदर्शनी में 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इसमें केक और कुकीज के जरिए देश के राज्यों की परंपराओं, संस्कृति और विशिष्ट पहचान को दर्शाया गया। आशियाना परिवार के अध्यक्ष आरडी द्विवेदी और प्रबंध समिति सदस्य किरण पांडेय ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में NSG और UP पुलिस करेगी संयुक्त ट्रेनिंग, आतंकी हमलों-बंधक संकट से निपटने के सीखेंगे गुर