विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में NSG और UP पुलिस करेगी संयुक्त ट्रेनिंग, आतंकी हमलों-बंधक संकट से निपटने के सीखेंगे गुर

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:00 PM (IST)

लखनऊ में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और उत्तर प्रदेश पुलिस आतंकी हमलों से निपटने के लिए संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. एनएसजी और यूपी पुलिस लखनऊ में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेंगे।

  2. आतंकी हमलों, बंधक संकट से निपटने की रणनीति पर काम होगा।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइंस में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और उत्तर प्रदेश पुलिस का संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। पुलिस लाइंस में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से एनएसजी और यूपी पुलिस की विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाने के साथ ही आतंकवाद निरोधी कार्रवाई की क्षमता को मजबूत किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले, बंधक बनाने और बंधकों को सुरक्षित निकालने जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने की रणनीति पर काम होगा। आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई, बचाव अभियान और संकट के समय विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया को भी परखा जाएगा। एनएसजी के विशेषज्ञ यूपी पुलिस के अधिकारियों और जवानों को आतंकवाद निरोधी अभियानों के व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण देंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली चोरी रोकने के लिए बनेगा मास्टर प्लान, डिस्काम को अल्टीमेट, अफसरों की भी जिम्मेदारी होगी तय

इससे पहले 16 से 18 सितंबर को भी लखनऊ में एनएसजी, एटीएस, लखनऊ पुलिस और जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय संयुक्त आतंकवाद निरोधी अभ्यास किया था। इसमें आतंकी हमले और बंधक संकट जैसी परिस्थितियां पैदा कर सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों का आकलन किया गया था। अब व्यापक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के जरिए इन तैयारियों को और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।