लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बनेंगे दो फुट ओवर ब्रिज, डेढ़ लाख की आबादी को मिलेगी बड़ी राहत
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर डेढ़ लाख लोगों की सुविधा के लिए दो फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दो नए फुट ओवर ब्रिज बनेंगे।
डेढ़ लाख आबादी को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
एफओबी में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
अंशू दीक्षित, लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे। इन एफओबी के बनने से करीब डेढ़ लाख आबादी को राहत मिलेगी। वर्तमान में एक्सप्रेसवे बनने के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बने अवैध कट को बंद कर दिए थे। यही नहीं गौरी बाजार पर चौराहा था, यहां बाजार लगती थी, हजारों लोग बाजार वाले दिन सड़क के दोनों तरफ सड़क क्रॉस करके आते जाते थे।
एक बार फिर यह शुरू हो सकेगा, लोग आसानी से आ-जा सकेंगे, एफओबी बनने के बाद, इसमें लिफ्ट भी लगाई जाएगी, उद्देश्य होगा कि दिव्यांगजन, बुजुर्ग व बीमार लोग लिफ्ट का प्रयोग करके एफओबी का प्रयोग कर सके। इसकी कवायद एनएचएआइ ने शुरू करते हुए लखनऊ नगर निगम को पत्र लिखा है।
एनएचएआइ के परियोजना निदेशक नवरतन ने बताया कि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो, उसके लिए एक्सप्रेसवे पर दो स्थानों पर एफओबी का प्रस्ताव बनाया गया है। नगर निगम को दोनों ही स्थानों पर एफओबी मानक के हिसाब से बनाने होंगे। इससे पूर्व कंसल्टेंट कंपनी से सर्वे कराकर, एफओबी की डिजाइन, खर्च का ब्योरा भेजना होगा।
उसके बाद एनएचएआइ अप्रूवल लेकर धनराशि आवंटित कर देगा। कुल मिलाकर एफओबी पर आने वाला खर्च प्राधिकरण ही वाहन करेगा। बता दें कि स्थानीय लोगों को कट बंद होने के कारण दो से तीन किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य को जाना पड़ रहा है। इनमें पैदल सड़क क्रास करने वाले यात्री भी शामिल हैं, क्योंकि डिवाइडर की ऊंचाई ज्यादा है और आसानी से उसे क्रास नहीं किया जा सकता।
अंडरपास की मांग कर रहे हैं स्थानीय लोग
गौरीगंज व दरोगा खेड़ा के आसपास रहने वाले लोगों का तर्क है कि एफओबी का प्रयोग लोग न के बराबर करेंगे, क्योंकि उसमें चढ़ना व उतरना होगा। इससे दो व चार पहिया वाहन स्वामी आ जा नहीं सकेंगे। इसलिए अंडरपास ज्यादा कारगर होगा।
यह भी पढ़ें- अब यूपी में घर-घर दस्तक देगा बिजली विभाग; शिकायतों के निस्तारण के साथ होगी बकाया वसूली और लोड की जांच
अंडरपास में ही पैदल चलने वालों के साथ ही वाहनों के आवागमन की सुविधा एनएचएआइ को उपलब्ध करानी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।