विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब यूपी में घर-घर दस्तक देगा बिजली विभाग; शिकायतों के निस्तारण के साथ होगी बकाया वसूली और लोड की जांच

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:07 PM (IST)

पावर कारपोरेशन देवीपाटन मंडल में 14 लाख उपभोक्ताओं से 3300 करोड़ रुपये बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए विशेष अभियान चलाएगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 3300 करोड़ रुपये बकाया बिल वसूली का अभियान चलेगा।

  2. उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान होगा।

  3. बिजली लाइनों की खामियां दूर कर आपूर्ति सुधारी जाएगी।

संवाद सूत्र, गोंडा। बिजली व्यवस्था सुधारने के साथ राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए पावर कारपोरेशन अब दोहरी रणनीति पर काम करेगा। एक ओर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान होगा, तो दूसरी ओर वर्षों से लंबित बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के गांवों और कस्बों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

बिजलीकर्मी घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उनके निस्तारण की पहल करेंगे। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में 14 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं पर 3300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है। अब उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ राजस्व बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। ये टीमें उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच कर स्वीकृत विद्युत भार और वास्तविक खपत का मिलान करेंगी।

अभियान के तहत अवर अभियंताओं की अगुवाई में विशेष टीमें गठित की जाएंगी। जिन क्षेत्रों में खपत के मुकाबले ट्रांसफार्मरों पर अधिक भार पाया जाएगा, वहां उनकी क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई जाएगी। इससे बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने, लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। अभियान में केवल बिल वसूली तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी।

बिजली लाइनों की खामियां दूर करने और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली मिले तथा तकनीकी खामियों के कारण होने वाली परेशानियां कम हों। इस तरह उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान और बकाया वसूली एक साथ आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- 34 करोड़ से गोंडा की सड़कों की बदलेगी सूरत, चौड़ीकरण और रोड निर्माण के लिए बजट को मिली मंजूरी

मुख्य अभियंता बिजली यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि बकाया बिजली बिल वसूली के साथ उपभोक्ताओं की बिल सहित अन्य समस्याओं का निराकरण टीमें करेंगी। इसके साथ आपूर्ति की क्षमता और बिजली उपभोग का विवरण भी तैयार होगा, जिससे आने वाले दिनों ओवरलोड की समस्या का निराकरण किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।