34 करोड़ से गोंडा की सड़कों की बदलेगी सूरत, चौड़ीकरण और रोड निर्माण के लिए बजट को मिली मंजूरी
गोंडा में सड़कों के चौड़ीकरण और नए निर्माण के लिए 34 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इससे बालपुर-परसपुर-पसका ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
गोंडा में सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण को 34 करोड़ मंजूर।
बालपुर-परसपुर मार्ग सहित आठ सड़कों का होगा विकास।
लोक निर्माण विभाग जल्द शुरू करेगा सभी निर्माण कार्य।
संवाद सूत्र, गोंडा। बालपुर-परसपुर-पसका मार्ग और भवनियापुर-रमवापुर नायक मार्ग के चल रहे चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये मिले हैं। उधर मुख्यमंत्री ग्राम योजना से अयोध्या बाईपास से झंझरी बाईपास सड़क समेत जिले की आठ मार्गों के निर्माण पर 16 करोड़ दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे,जिसका कार्य शुरू कराने के लिए पांच करोड़ रुपये शासन ने अवमुक्त कर दिए हैं।
बालपुर-परसपुर-मार्ग के चल रहे चौड़ीकरण को पूरा करने के लिए दस करोड़ व भवनियापुर-लक्ष्मनुपर-हिंदूनगर-रमवापुर नायक के लिए आठ करोड़ रुपये मिले हैं। इनके अलावा आठ सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है। एक करोड़ 34 लाख से अयोध्या मार्ग से ड्रीम पैलेस होते हुए झंझरी तिराहा की सडक बनाई जाएगी,जिसके लिए 58 लाख रुपये मिले हैं।
मार्ग के निर्माण पर दो करोड होंगे खर्च
एक करोड़ 13 लाख से तरबगंज में सिधौटी पंचायत भवन से पाठकपुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा,जिसके लिए 33 लाख 36 हजार रुपये मिले हैं। ग्राम बूढ़ादेवर में बाबाकुटिया तक बगिया गांव सड़क निर्माण पर एक करोड़ आठ लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 32 लाख मिले हैं। फिरोजपुर में पांडेयपुर संपर्क मार्ग से खोरहंसा इमलिया मार्ग के निर्माण पर दो करोड रुपये खर्च होंगे।
इसके लिए 58 लाख मिले हैं। बहराइच मार्ग पर खैरा ग्राम से बिमौर गांव संपर्क मार्ग निर्माण पर एक करोड 16 लाख रुपये खर्च होंगे,जिसका कार्य शुरू कराने के लिए 33 लाख 99 हजार मिले हैँ। रुपईडीह में पक्की सड़क कुरासी नहर से बगुलहा सुकई पुरवा-कहारनपुरवा माार्ग पर चार करोड़ 46 लाख रुपये खर्च को स्वीकृति मिली है। निर्माण शुरू कराने के लिए एक करोड़ 24 लाख मिले हैं।
यह भी पढ़ें- गोंडा: दहेज में बाइक और एक लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटा, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज
कटरा बाजार के नरायनपुर कला से टेपरा भुलभुलिया मार्ग निर्माण पर दो करोड़ 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे,जिसके लिए 75 लाख 83 हजार मिले हैं। मनकापुर के ग्राम हरनाटायर से चयनपुर रहतुआ-वीरेपुर मार्ग निर्माण पर दो करोड़ 22 लाख खर्च होंगे, जिसका कार्य शुरू कराने को 62 लाख रुपये मिले हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही इन सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।