लखनऊ में सेलेस्टियल होटल के 10वें फ्लोर से गिरकर युवती की मौत, दोस्त के साथ ठहरी थी; युवक फरार
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलेस्टियल होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
सेलेस्टियल होटल की 10वीं मंजिल से युवती गिरी।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, दोस्त अवनीश फरार।
हादसा, हत्या, आत्महत्या तीनों पहलुओं की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स न्यू हजरतगंज स्थित सेलेस्टियल होटल की 10वीं मंजिल से सोमवार शाम गिरकर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपध्याय ने बताया कि होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने सूचना दी कि कमरा नंबर 1037 से एक युवती नीचे गिर गई है।
उसकी पहचान 24 वर्षीय समरीन पुत्री मो. तज्जू निवासी ता सूरत सिंह चौक के रूप में हुई है। समरीन सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे अवनीश निवासी मोहल्ला फिरोजपुर खुर्द दोस्तपुर, सुल्तानपुर के साथ होटल में आई थी। दोनों कमरा नंबर 1037 में ठहरे थे।
घटना के बाद अवनीश मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। मामले की हादसा, हत्या और आत्महत्या सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम की दोस्ती फिर होटल में एंट्री से इनकार, गाजियाबाद में मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
