विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम की दोस्ती फिर होटल में एंट्री से इनकार, गाजियाबाद में मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:41 PM (IST)

गाजियाबाद में एक मुस्लिम युवक को युवती के साथ होटल ले जाते समय लोगों ने पकड़ा और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया।

HighLights

  1. गाजियाबाद में युवक को होटल ले जाते पकड़ा गया।

  2. लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा।

  3. मामले को 'लव जिहाद' से जोड़ा गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित स्विस होटल के बाहर सोमवार सुबह युवती को होटल ले जा रहे एक मुस्लिम युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। गजरौला निवासी अयान सैफी की इंस्टाग्राम के माध्यम से गाजियाबाद की एक युवती से दोस्ती हुई थी।

पहचान पत्र देख होटल ने नहीं दिया कमरा

आरोप है कि वह युवती से मिलने गाजियाबाद आया था। दोनों पहले एक ओयो होटल पहुंचे, लेकिन पहचान पत्र देखने के बाद होटल प्रबंधन ने कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक युवती को दूसरे होटल ले जाने लगा।

आरोप है कि इस दौरान युवती ने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया।

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संयोजक गौरव सिसोदिया ने दावा किया कि युवक गजरौला से हिंदू युवती से मिलने आया था। उन्होंने मामले को लव जिहाद से जोड़कर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ में 'लव जिहाद से सावधान' लिखा रथ पुलिस ने रोका, हंगामा; कार्रवाई पर जताई नाराजगी