विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: लखनऊ में मौसम के अलग-अलग रंग, बादलों के बीच धूप और बूंदाबांदी के आसार

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:31 AM (IST)

लखनऊ में मानसून की विदाई के बीच मौसम लगातार बदल रहा है, जहां बादलों और धूप के साथ हल्की बारिश ...और पढ़ें

गोरखपुर में धूप-छांव का खेल जारी है। जागरण

गोरखपुर में धूप-छांव का खेल जारी है। जागरण

HighLights

  1. लखनऊ में मानसून की विदाई के साथ मौसम में बदलाव।

  2. बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश की संभावना।

  3. प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मानसून की विदाई की ओर बढ़ते मौसम में राजधानी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी आसमान में घने बादल छा रहे हैं तो कुछ देर बाद धूप निकल रही है। स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की स्थिति भी अलग-अलग देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी राजधानी में बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में सामान्यतः बादल छाए रहने के बाद आसमान आंशिक रूप से साफ हो सकता है। एक-दो दौर में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना से पूरी तरह इन्कार नहीं किया गया है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 32-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए शनिवार को किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून गतिविधियां अब कमजोर हो रही हैं, लेकिन स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण कहीं-कहीं अचानक बादल विकसित होकर बारिश करा सकते हैं। यही वजह है कि राजधानी में एक ही समय पर अलग-अलग इलाकों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बारिश थमने के बाद धूप निकलने से उमस भी बढ़ रही है।

rain

आने वाले दिनों में भी लखनऊ में पूरी तरह बारिश से राहत की स्थिति नहीं मानी जा रही है। अगले कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश या बौछार के दौर बने रह सकते हैं, जबकि भारी वर्षा की कोई चेतावनी फिलहाल नहीं है।

यह भी पढ़ें- बारिश से कोयले की किल्लत, पावर प्लांट पड़े ठप: प्रदेश में 2500 मेगावाट तक का बिजली संकट

प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

वहीं प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में भी एक-दो दौर की हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश में किसी जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ को मिलेगा 1010 बेड का नया सुपर हॉस्पिटल, 1600 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट में क्या-क्या है खास?