UP Weather Today: बदलने लगा लखनऊ का मिजाज, हवा में नमी बढ़ने से महसूस हुई हल्की ठंड
लखनऊ में मौसम में बदलाव जारी है, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा और हवा में नमी बढ़ी है। शहर ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
HighLights
लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, नमी में वृद्धि।
शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 301, 'बहुत खराब' श्रेणी में।
हरदोई 14.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम में बदलाव जारी है। आने वाले सात दिनों में हवा में नमी बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में तीन-चार फीसदी गिरावट देखने को मिल सकती है।इससे सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। हवा में अधिकतम नमी 94 प्रतिशत और न्यूनतम नमी 44 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। शुक्रवार को एक्यूआइ का स्तर 301 पहुंच गया।
प्रादेशिक मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हल्का कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। साथ ही, धुंध भी छा रही है। वहीं, शुक्रवार को भी हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा। वहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस गिरकर 14.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दोनों भागों में आगामी 12 नवंबर तक मौसम के पूरी तरह सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। पूरे राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है। आने वाले सात दिनों में भी किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं है। अगले सात दिनों तक प्रदेश में कई जिलों में हल्का कोहरा छा सकता और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- केजीएमयू मतांतरण मामला: एसटीएफ रिपोर्ट के बाद अनुशासनात्मक समिति गठित, 6 पर लटकी कार्रवाई की तलवार
राजधानी में 300 पार हुआ एक्यूआइ
शुक्रवार को शहर की गुणवत्ता काफी खराब रही। तालकटोरा में शाम छह बजे एक्यूआइ का स्तर 301 (बहुत खराब) पहुंच गया। वहीं, अलीगंज में एक्यूआइ 2570 रहा। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के क्षेत्र में एक्यूआइ 143 और लालबाग में एक्यूआइ 213 रहा। वहीं, कुकरैल की हवा खराब होती जा रही है।वहां शुक्रवार को एक्यूआइ 165 और गोमतीनगर में एक्यूआइ 114 रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।