विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में अब वोटर कार्ड बनवाना-संशोधन हुआ आसान, विभाग ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:35 PM (IST)

लखनऊ में अब मतदाता पहचान पत्र बनवाने, संशोधित कराने या डुप्लीकेट कार्ड प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने हेल्पलाइन नंबर 1950 शुरू किया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. वोटर कार्ड बनवाने, संशोधन, डुप्लीकेट कार्ड के लिए नई सुविधा।

  2. लखनऊ में हेल्पलाइन 1950 सुबह 8 से रात 8 बजे तक।

  3. मतदाता सूची, आधार लिंक, आवेदन स्थिति की जानकारी घर बैठे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, वोटर कार्ड में संशोधन कराने या डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए अब मतदाताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर स्थापित किया गया है।

यहां हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन करके निर्वाचन संबंधी जानकारी और समस्याओं के समाधान में मदद ली जा सकती है। सेंटर का संचालन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 के अलावा 0522-1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सेंटर जिला निर्वाचन कार्यालय, कांशीरामजी ग्रीन ईको गार्डन के निकट गीतापल्ली में स्थापित किया गया है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, पात्रता और विधानसभा क्षेत्रवार चिन्हित वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर की जानकारी भी हेल्पलाइन से मिलेगी।

संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में भी मिलेगी जानकारी

इसके साथ ही बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के नाम और फोन नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मतदाता पहचान पत्र में नाम, लिंग, जन्मतिथि, संबंधी का नाम, पता, मोबाइल नंबर और फोटो में संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

इसके लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी सेंटर से प्राप्त की जा सकती है। मतदाता पहचान पत्र खो जाने या खराब होने पर डुप्लीकेट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी हेल्पलाइन से जानकारी मिलेगी। इसके अलावा ई-एपिक डाउनलोड करने, रंगीन मतदाता पहचान पत्र बनवाने, मतदाता सूची से नाम हटवाने और वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी।

आनलाइन आवेदन करने वाले मतदाता अपने आवेदन का वर्तमान स्टेटस और आवेदन निरस्त होने की स्थिति में उसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in और ईसीआईनेट मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा विमान हादसा, CISF-रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा; पहुंचीं जांच एजेंसियां

मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ का नाम और भाग संख्या की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। विधानसभा निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 नवंबर को किया जा चुका है। अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को निर्धारित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।