विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजन की क्वालिटी चेक करने के लिए लवि के कुलपति ने स्टूडेंट्स के साथ खाया खाना, रसोइयों को दिए कड़े निर्देश 

Published: Sat, 26 Sep 2026 10:01 PM (IST)

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने बारिश के बीच छात्रावासों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों के साथ मेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने छात्रावासों का निरीक्षण किया।

  2. छात्रों के साथ मेस में भोजन की गुणवत्ता जांची।

  3. कर्मचारियों को स्वच्छता व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने शनिवार को बारिश के बीच छात्रावासों की वास्तविक स्थिति और व्यवस्थाओं को परखने निकले। उन्होंने द्वितीय परिसर स्थित कौटिल्य ब्वायज छात्रावास व डा. भीमराव अंबेडकर गर्ल्स छात्रावास के मेस में विद्यार्थियों के भोजन की गुणवत्ता, शुद्धता और पोषण स्तर की जांच की। दोनों हास्टल में विद्यार्थियों के साथ मेस की थाली में भोजन ग्रहण किया और उनकी समस्याओं पर बात की।

कुलपति ने मेस के स्टोर रूम में रखी कच्ची खाद्य सामग्री, दाल, चावल, मसाले, तेल के पैकेटों की ब्रांडिंग भी देखी। कर्मचारियों एवं रसोइयों को निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी स्तर पर समझौता न करें।

यह भी पढ़ें- 308 पहिये, 5 km/h की रफ्तार, बेल्जियम से बलरामपुर पहुंचा वेसल, रास्ता देने के लिए तोड़े जा रहे बिजली के खंभे और एंट्री गेट

रसोई परिसर में शत-प्रतिशत स्वच्छता हर हाल में सुनिश्चित करें। निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि बारिश को देखते हुए जल-जमाव, सीलन और बिजली की वायरिंग से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को अविलंब दुरुस्त कराएं। कौटिल्य हास्टल में छात्रों से संवाद करते हुए कहा उनकी जितनी भी समस्याएं हैं वो सारी संकलित कर अपने प्रोवोस्ट को सौंप दें।

यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न का आरोप खारिज, देवरिया प्रशासन ने भेजी 169 पन्नों की जांच रिपोर्ट

प्रशासन जल्द से जल्द उनका समाधान करेगा। इस दौरान निर्माण विभाग के अधीक्षक प्रो. विनीत वर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. अमिता कनौजिया व कुलानुशासक (प्राक्टर) प्रो. अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।