ICSSR फेलोशिप में लखनऊ यूनिवर्सिटी के 12 रिसर्चर हुए सिलेक्ट, कुलपति ने दी बधाई
लखनऊ विश्वविद्यालय के 12 शोधार्थियों का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की डाक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है।

HighLights
लखनऊ विश्वविद्यालय के 12 शोधार्थियों का आईसीएसएसआर फेलोशिप में चयन।
10 शोधार्थियों को दो वर्षीय फुल-टर्म, दो को शार्ट-टर्म फेलोशिप।
कुलपति ने शोधार्थियों को बधाई दी, बेहतर शोध वातावरण का परिणाम।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएसएसआर) नई दिल्ली की डाक्टोरल फेलोशिप की चयन सूची में लखनऊ विश्वविद्यालय के 12 शोधार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 10 शोधार्थियों का चयन दो वर्षीय फुल-टर्म डाक्टोरल फेलोशिप और दो का छह माह की शार्ट-टर्म फेलोशिप के लिए हुआ है। विश्वविद्यालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में लखनऊ विश्वविद्यालय से सर्वाधिक 12 शोधार्थियों का चयन हुआ है।
फुल-टर्म फेलोशिप के तहत चयनित शोधार्थियों को दो वर्ष तक प्रतिमाह 20 हजार रुपये फेलोशिप और प्रतिवर्ष 20 हजार रुपये आकस्मिक अनुदान मिलेगा। शार्ट-टर्म फेलोशिप शोध प्रबंध के अंतिम चरण और थीसिस लेखन में जुटे शोधार्थियों के लिए है।
कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने चयनित शोधार्थियों और उनके शोध निर्देशकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में शोध के लिए विकसित किए जा रहे बेहतर वातावरण का परिणाम है।
यह भी पढ़ें- सई नदी में पानी बढ़ने से मुंशीगंज शहीद स्मारक परिसर के चारों ओर जलभराव, मुख्य मार्ग डूबने से आवागमन प्रभावित
उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उच्च शिक्षा एवं शोध को मिल रहे प्रोत्साहन को भी उपलब्धि से जोड़ा।
